फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress MLA Khaira will face privilege violation proceedings after the Assembly passed the proposal and sent it to the committee.

Panchkula News: कांग्रेस विधायक खैरा पर चलेगी विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही, विधानसभा ने पास करके समिति को भेजा प्रस्ताव

Fri, 13 Mar 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Khaira will face privilege violation proceedings after the Assembly passed the proposal and sent it to the committee.
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में वीरवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही चलाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया जिसे विशेषाधिकार समिति को भेजने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों ने इस फैसले का विरोध किया और सीएम भगवंत के खिलाफ दिए गए अपने निंदा प्रस्ताव पर जवाब मांगा लेकिन स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि ऐसे किसी प्रस्ताव की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस कारण सदन में काफी हंगामा हुआ। कांग्रेसी विधायकों ने विरोध जताया और प्रस्ताव पर जवाब मांगा। इसके बाद विधायक सुखविंदर सिंह सुखी के बयान पर भी जमकर हंगामा हुआ क्योंकि सुखविंदर सिंह ने इस प्रस्ताव पर कहा कि कांग्रेस की गलत बयानबाजी करने की आदत हो गई जिस पर कांग्रेसी विधायकों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

जीरो आवर के दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह प्रस्ताव पेश किया जिसमें उन्होंने विधायक खैरा के हालिया बयानों को अपमानजनक और गैर-संसदीय व्यवहार का बताया जिसे सदन ने अपने निर्वाचित सदस्यों, संविधान और जनता का सीधा अपमान माना। चीमा ने कहा कि खैरा ने 10 मार्च को सोशल मीडिया पोस्टों में स्पीकर, कैबिनेट मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के विधायकों को बंधुआ मजदूर कहा था जो संविधान और जनादेश का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खैरा को सदन में अपने बयानों पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने का अवसर दिया गया लेकिन उन्होंने अपने शब्द वापस लेने से इन्कार कर दिया। प्रस्ताव में यह उल्लेख किया गया कि 11 मार्च को विपक्ष के वॉकआउट के दौरान सदन से बाहर जाते समय खैरा ने बेहद आपत्तिजनक इशारे किए जो निंदनीय है। चीमा ने मांग की कि विधानसभा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए इस मामले की व्यापक जांच की जिम्मेदारी प्रिविलेज कमेटी को दी जानी चाहिए। आप महिला विधायक राजिंदर पाल कौर ने आरोप लगाया कि विधायक खैरा ने गलत इशारे किए हैं जिसके चलते सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


सीएम मान के खिलाफ हमारे निंदा प्रस्ताव का क्या बना : बाजवा
नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि आप अपना प्रस्ताव लेकर आ गए हैं लेकिन हमने सीएम भगवंत मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया था उसका क्या बना। स्पीकर ने कहा कि विशेषाधिकार हनन वाला प्रस्ताव सदन लेकर आया है। बाजवा ने कहा कि सीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी सदन लेकर आया था लेकिन स्पीकर ने कहा कि इसकी अनुमति नहीं दूंगा। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस ने विरोध जताया। बाजवा ने कहा कि लड़कियों के खिलाफ जिस तरह की शब्दावली का उपयोग किया गया है, उस बारे में जवाब दिया जाना चाहिए।


सुखविंदर सिंह बोले- गलत बयानबाजी कांग्रेस की आदत बन गई, कांग्रेस ने जताया विरोध :
विधायक सुखविंदर सिंह के बयान पर भी हंगामा हो गया। दरअसल सुखविंदर सिंह ने विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही का समर्थन करते हुए कहा कि चुने हुए नुमाइंदों के खिलाफ इस तरह की गलत बयानबाजी करना कांग्रेस की आदत बन गई है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने एतराज जताया जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। सुखविंदर और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा के बीच भी बहस हुई। स्पीकर ने कांग्रेसी विधायकों को कहा कि आपको भी मौका दिया जाएगा और इस अपना जवाब दे देना। इसके बाद भी सुखविंदर भी कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहिब का अपमान किया। चुनाव में उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारा था जिसका कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। इसे लेकर काफी समय तक हंगामा चलता रहा है और कांग्रेस ने आपत्ति जताई। सुखविंदर सिंह ने कहा कि मेरी बातों का आप जवाब दे देना। इसके बाद ही स्पीकर ने कार्यवाही से कांग्रेस शब्द हटाने के लिए भी बोला।




मैंने कोई गलत बयानबाजी नहीं की : खैरा
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि मैंने कोई गलत बयानबाजी नहीं की लेकिन मैं किसी भी तरह की कार्रवाई झेलने के लिए तैयार हूं। मुझे बोलने का समय तक नहीं दिया जा रहा है। मेरी गैरहाजिरी में ही मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। खैरा ने आरोप लगाया कि मेरी खिलाफ साजिश रची जा रही है और मेरी सदस्यता रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed