{"_id":"5fd676318ebc3e3eb647f7e2","slug":"congress-made-former-mayor-upendra-kaur-a-candidate-pkl-office-news-pkl397086854","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पूर्व मेयर उपेंद्र कौर को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने पूर्व मेयर उपेंद्र कौर को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
पंचकूला। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी नगर निगम के लिए मेयर सहित सभी वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेयर पद के प्रत्याशी के नाम पर गहन मंथन हुआ। चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी की घोषणा होते ही उपेंद्र कौर आहलूवालिया और भाजपा प्रत्याशी कुलभूषण गोयल में कांटे की टक्कर की गणना होने लगी है।
कांग्रेस के नामों की घोषणा होते ही रविवार को टिकट की आस में बैठे प्रत्याशियों ने चयन प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाकर बगावत पर उतर आए। उधर, भाजपा खेमे में भी टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में निराशा देखी जा रही है। हालांकि कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस से मेयर पद के लिए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रावल, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रंजीता मेहता, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं कालका से विधायक का चुनाव लड़ चुकीं मनवीर कौर गिल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार नन्हा, पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा, घग्गर पार सेक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अनिल पंगोत्रा ने आवेदन कर मेयर की टिकट मांगी थी। उक्त सभी आवेदनों पर चुनाव समिति में शामिल पांच सदस्यों ने गहनता से विचार किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी कुलभूषण को करार जवाब देने के लिए पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया के नाम पर सहमति जताई है।
भाजपा कांग्रेस में होगा सीधा मुकाबला
निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधे मुकाबला होना तय है। भाजपा ने मेयर पद पर कुलभूषण गोयल को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया को एक बार विश्वास जताकर भाग्य आजमाने का मौका दिया है। अब दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगी। एक तरफ जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलभूषण अपनी स्वच्छ छवि और समाज सेवा के कार्यों से शहर में अलग पहचान रखते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया ने नगर निगम में पहली महिला मेयर बनकर अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
सीमा चौधरी को पार्टी के आदेश का इंतजार
इनेलो की संभावित मेयर प्रत्याशी सीमा चौधरी को शीर्ष नेतृत्व के आदेश का इंतजार है। वैसे उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जनता से समर्थन मांग रही हैं। सीमा चौधरी पंचकूला नगर परिषद की पहली अध्यक्ष बनीं थीं। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता करूणदीप चौधरी ने बताया कि सीमा चौधरी के नाम की घोषणा जल्द होगी और वह 15 या फिर 16 दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समेत कई पार्टियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनकी संपर्क में हैं, और समर्थन देने को तैयार हैं।
पंत्रोगा को बसपा ने मेयर प्रत्याशी घोषित किया
कांग्रेस चुनाव समिति की अनदेखी का शिकार अनिल पंगोत्रा ने रविवार को बसपा का दामन थाम लिया। बसपा ने उन्हें पंचकूला से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। पंगोत्रा ने बताया कि मेयर और वार्ड प्रत्याशी दोनों के लिए आवेदन किया था। उन्होंने सेक्टर-26 आरडब्ल्यूए और सेक्टर-26, 27 और 28 के एन्हांसमेंट कमेटी के प्रधान धर्म सिंह हीरा का आवेदन वार्ड प्रत्याशी के लिए करवाया था। लेकिन दोनों लोगों को चुनाव समिति ने टिकट नहीं दी।
समाजसेवी थापर 16 को करेंगे नामांकन
भाजपा द्वारा मेयर प्रत्याशी न बनाए जाने के बाद भी शिरडी साईं सेवा समाज के प्रबंधक अनिल थापर ने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है। वह 16 दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने शनिवार को ही नामांकन से संबंधित दस्तावेजों की जांच करवा ली। थापर ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के साथ ही वह चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। निकाय चुनाव की रणनीति बनाने के लिए रविवार को एक महत्वपूर्ण मीटिंग भी की, इसमें 40 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर को हैप्पी सिटी बनाना है। इसके लिए आज से नहीं बल्कि कई सालों से कार्यरत हैं।
वार्डों में इन प्रत्याशियों के बीच होगा घमासान
वार्ड नंबर कांग्रेस भाजपा-जजपा
वार्ड नंबर-1 कुलजीत बडैच नरेंद्र लुबाना
वार्ड नंबर-2 अमन दत्त शर्मा सुरेश वर्मा
वार्ड नंबर-3 भावना गुप्ता रितु गोयल
वार्ड नंबर-4 प्रियंका सोनिया सूद
वार्ड नंबर-5 नरेश रावल जय कौशिक
वार्ड नंबर-6 पंकज वार्ड नंबर-6 जजपा प्रत्याशी घोषित नहीं
वार्ड नंबर-7 ऊषा रानी स्वाति मलिक
वार्ड नंबर-8 रवि कांत स्वामी हरिंद्र मलिक
वार्ड नंबर-9 ओम शुक्ला राजेश कुमार (जजपा)
वार्ड नंबर-10 गुरमेल कौर डिंपल लूंबा
वार्ड नंबर-11 शारदीप कौर वैशाली कांसल
वार्ड नंबर-12 सुनीता सोनू बिड़ला
वार्ड नंबर-13 नवीन बंसल सुनीत सिंगला
वार्ड नंबर-14 योगेंदर क्वात्रा सुशील गर्ग (जजपा)
वार्ड नंबर-15 गौतम प्रसाद संजय कुमार
वार्ड नंबर-16 दयाल सिंह राकेश बाल्मीकि
वार्ड नंबर-17 अक्षदीप चौधरी जगजीत सोई
वार्ड नंबर-18 संदीप सोही अमरिंदर सिंह (जजपा)
वार्ड नंबर-19 ऋतु कसना विजय रानी बुद्धिराजा
वार्ड नंबर-20 सलीम डबकोरी सतबीर चौधरी