फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress leader Parminder Singh Pinky pleads for security from the High Court, telling the threat from terrorists

आतंकियों से खतरा बता कांग्रेस नेता परमिंदर सिंह पिंकी ने हाईकोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 19 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Parminder Singh Pinky pleads for security from the High Court, telling the threat from terrorists
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता व फिरोजपुर से पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा को घटाने के आदेश को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पिंकी ने कहा कि आतंकियों से उसे जान का खतरा है ऐसे में उसे पूर्व में मिली सुरक्षा को जारी रखा जाए। याचिका में केंद्र सरकार व पंजाब सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए परमिंदर सिंह ने कहा कि वह फिरोजपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं और अभी भी उनके परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि लगातार उनको आतंकियों से धमकियां मिलती रहती हैं ऐसे में उन्हें जान का खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें पंजाब पुलिस के 28 सुरक्षाकर्मी और कार मिली थी। पंजाब सरकार ने बीते दिनों कई लोगों की सुरक्षा में कटौती की है। इस दौर में याची की पूरी सुरक्षा छीन कर केवल दो गन मैन दिए हैं। याची ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाता हैं ऐसे में उसको बेहद खतरा है। याचिका में उन्होंने पंजाब सरकार के साथ केंद्र सरकार को भी पक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed