{"_id":"68ebcdb550040c5c8a03d7bd","slug":"congress-has-repeatedly-hurt-the-sentiments-of-sikhs-kang-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-843525-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सिखों की भावनाओं को बार-बार किया आहत : कंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सिखों की भावनाओं को बार-बार किया आहत : कंग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग और विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम के 1984 दंगों संबंधी दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंग ने कहा कि कांग्रेस ने सिखों की भावनाओं को बार-बार आहत किया।
आज भी राहुल गांधी आरोपी जगदीश टाइटलर को अपने साथ रखते हैं। कांग्रेस आरोपियों को महत्वपूर्ण पद देकर सम्मानित कर रही है। कंग ने चिदंबरम को चेतावनी देते हुए कहा कि सिर्फ यह कह देना कि वह गलत था, इससे कांग्रेस के जुर्म और पाप खत्म नहीं हो सकते हैं। पंजाब और दिल्ली में सिखों पर किए गए अत्याचारों के जख्म आज भी दुनिया भर के सिखों के दिलों में हरे हैं।
आप विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब पर हुए हमले में सिर्फ इंदिरा गांधी का नहीं, बल्कि फौज और इंटेलिजेंस एजेंसियों का भी रोल था। यह बोलकर कांग्रेस को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुल्क में जो भी होता है, वह हेड ऑफ द स्टेट की सहमति से होता है। देश में जब ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ, उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं और वह इस सभी घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार थीं।