फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress has nominated Sudha Bharadwaj as its mayoral candidate from Panchkula

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने पंचकूला से भी घोषित किया मेयर पद का उम्मीदवार, इनके नाम पर लगी मुहर

Sun, 19 Apr 2026 03:57 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2026 03:57 PM IST
सार

अंबाला और सोनीपत के बाद हरियाणा कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के पंचकूला से भी अपने मेयर पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। 10 मई को तीन नगर निगमों के चुनाव होने हैं जिसके लिए कांग्रेस अब पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
Congress has nominated Sudha Bharadwaj as its mayoral candidate from Panchkula
सुधा भारद्वाज, पंचकूला से कांग्रेस मेयर पद की उम्मीदवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्य एवं हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सुधा भारद्वाज कांग्रेस की जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित नेत्री हैं। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुधा भारद्वाज ने हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान भी बेहद कुशलता और जिम्मेदारी के साथ संभाली। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठन हित में अनेक सराहनीय कार्य किए। वहीं, सुधा भारद्वाज के पति संजीव भारद्वाज प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते कल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव को लेकर अंबाला और सोनीपत के मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। अंबाला नगर निगम, जो बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां से  कुलविंद्र कौर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सोनीपत नगर निगम (सामान्य श्रेणी) से जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को टिकट दिया है। 
विज्ञापन

10 मई को होगा चुनाव
बता दें कि हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के मेयर (महापौर) तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को होंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 

नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रहेगी, नामांकन की जांच 27 अप्रैल को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 होगी, जिस दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और यदि कहीं दोबारा मतदान की जरूरत पड़ी तो वह 12 मई 2026 को कराया जाएगा। मतगणना और परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed