फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress appoints new presidents in all districts of Punjab

Panchkula News: पंजाब में कांग्रेस ने सभी जिलों में नए अध्यक्ष किए नियुक्त

Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Congress appoints new presidents in all districts of Punjab
चंडीगढ़। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब कांग्रेस में जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

यह कदम संगठन सृजन अभियान के तहत उठाया गया है। इस अभियान के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने हर जिले का दौरा किया, स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया और अपनी रिपोर्ट सौंपी। वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया। आदेशों के अनुसार अमृतसर ग्रामीण से सुखविंदर सिंह डैनी, अमृतसर शहरी से सौरभ मदान, बरनाला से कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, बठिंडा ग्रामीण से प्रीतम सिंह कोटभाई, बठिंडा शहरी से राजन गर्ग, फरीदकोट से नवदीप सिंह, फतेहगढ़ साहिब से सुरिंदर सिंह, फाजिल्का से हरप्रीत सिंह सिद्धू, फिरोजपुर से कुलबीर सिंह जीरा, गुरदासपुर से बरिंदरमीत सिंह, होशियारपुर से दलजीत सिंह, जालंधर शहरी से राजिंदर बेरी, जालंधर ग्रामीण से हरदेव सिंह, कपूरथला से बलविंदर सिंह, खन्ना से लखवीर सिंह, लुधियाना ग्रामीण से मेजर सिंह मुल्लांपुर, लुधियाना शहरी से संजीव तलवार, मोगा से हरि सिंह, मोहाली से कमल किशोर शर्मा, श्री मुक्तसर साहिब से शुभदीप सिंह बिट्टू, पठानकोट से पन्नालाल भाटिया, पटियाला ग्रामीण से गुरशरण कौर रंधावा, पटियाला शहरी से नरेश कुमार दुग्गल, रोपड़ से अश्वनी शर्मा, संगरूर से जगदेव सिंह, एसबीएस नगर से अजय कुमार और तरनतारन से राजबीर सिंह भुल्लर को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed