{"_id":"656cdaf2c60117ce63020628","slug":"congress-and-aap-will-liberate-punjab-too-jakhar-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-298158-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को भी कांग्रेस और आप मुक्त करेंगे: जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को भी कांग्रेस और आप मुक्त करेंगे: जाखड़
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में भाजपा को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिलने और तेलंगाना में पिछले प्रर्दशन में शानदार सुधार करने पर मिली जीत को, ऐतिहासिक विजय करार देते हुए पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को प्रदेश इकाई के तरफ से भाजपा आलाकमान खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सभी वरिष्ठ साथियों को बधाई दी।
पार्टी मुख्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाखड़ ने कहा कि चुनावी बयार में गारंटियों की टोकरियां भर कर तो बहुत से लोग लाए थे, लेकिन जनता ने मोदी की गारंटी को ही मान्यता दी है। प्रधानमंत्री की नीति, नीतियों व नीयत और जनता के प्रति सच्चे समर्पण का नतीजा इस जीत के रूप में पार्टी की झोली में पड़ा है। वे पंजाब भाजपा के समस्त साथियों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि आगामी चुनाव में हम प्रधानमंत्री का संदेश लेकर पंजाब के हर शहर, कस्बे व गांव तक लेकर जाएंगे और पंजाब को भी कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा- ‘देख लेना, कांग्रेस इस हद तक अपना अस्तित्व खो चुकी है कि इंडिया एलायंस के संदर्भ में कोई दूसरा दल इन्हें मुंह लगाने से भी परहेज करेगा।’ जाखड़ ने कहा कि अब चुनाव पहले की तरह खाली चेहरों पर नहीं जीते जाते, जनता को काम करके दो, एक के बजाय चार बार सत्ता में वापस आओ, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में कहा कि सूबे के करोड़ों रुपये उक्त चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने उजाड़े हैं, लेकिन उनके पल्ले कुछ नहीं पड़ा। पंजाब के संसाधनों के दुरुपयोग व खजाने में लगाई सेंधमारी का पूरा हिसाब लिया जाएगा। चाहे बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का भगवंत मान से छत्तीस का आंकड़ा है, लेकिन मजीठिया की पत्नी के संदर्भ में भगवंत मान सरकार द्वारा निम्न स्तरीय व्यवहार की हम कड़ी निंदा करते हैं। कोई भी पंजाबी बहू-बेटियों पर इस तरह के ओछे बर्ताव को सहन नहीं करेगा।