{"_id":"68b5e6402dd569a3d3069e57","slug":"conflict-between-bibi-thiara-and-pargat-singh-on-the-inauguration-of-the-bridge-panchkula-news-c-46-1-bth1001-108520-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ब्रिज के उद्घाटन पर बीबी थियाड़ा व परगट सिंह में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ब्रिज के उद्घाटन पर बीबी थियाड़ा व परगट सिंह में तकरार
Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर कैंट विधानसभा के अधीन आते अर्बन एस्टेट फाटक के उद्घाटन को लेकर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह और आप की हल्का इंचार्ज बीबी थियाड़ा के बीच तकरार हो गई। दोनों के बीच माहौल एकदम गर्मा गया।
इस अंडरब्रिज का उद्घाटन अधिकारिक रूप से नहीं हुआ। हालांकि लोगों ने आवाजाही के लिए इसका उपयोग करना शुरू कर दिया। भारी बारिश से इस पुल में पानी भर गया। कैंट की आप की इंचार्ज बीबी राजविंदर थियाड़ा अपने लावलश्कर के साथ मौके पर खड़े होकर रेलवे और अन्य मशीनरी से पानी निकलवा रही थी कि वहां कैंट विधायक परगट सिंह पहुंच गए। मौके पर भाजपा नेता सर्बजीत सिंह मक्कड़ भी मौजूद थे। परगट सिंह ने प्रेस वालों से कहा कि इस पुल का उद्घाटन सरकार ने कर दिया पर पानी का उचित प्रबंधन नहीं किया। जिस पर बीबी थियाड़ा के माथे पर बल पड़ गए। उन्होंने कहा कि किसने उद्घाटन किया? एक भी खबर फोटो दिखाओ? लोगों को गुमराह न करो एमएलए साहब। परगट सिंह ने कहा कि वह संसदीय फंड से 50 लाख लेकर आएंगे। बाद में उन्होंने गेंद थियाड़ा के पाले में डाली और कहा कि सरकार इनकी है। यह आगे लगकर काम करवाएं। इस बीच माहौल गर्मा गया पर नेताओं ने संयम रखकर माहौल बिगड़ने नहीं दिया।