फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Condition of public-mobile toilets in Panchkula is poor

पंचकूला: पब्लिक-मोबाइल शौचालयों के हाल बेहाल, कहीं बिजली नहीं तो कहीं पानी का संकट 

Mon, 07 Feb 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 03:45 PM IST
सार

अधिकांश टॉयलेट के दरवाजे, शीशे, वाश बेसिन टूटे मिले। नगर निगम के पंचकूला के शहरी क्षेत्र में 43 पब्लिक और 27 मोबाइल शौचालय हैं, लेकिन अधिकांश शौचालयों को रिपेयरिंग की जरूरत है। 

विज्ञापन
Condition of public-mobile toilets in Panchkula is poor
पंचकूला में लगे गंदगी के ढेर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के पब्लिक और मोबाइल शौचालयों की हालत सुधारने के दावे निगम द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शौचालयों की हालत अभी भी बदतर है। शहर के किसी शौचालय में बिजली तो किसी मोबाइल शौचालय में पानी की किल्लत है। शौचालयों में लगे बिजली के बोर्ड खराब हैं। दिसंबर 2021 के बाद कुछ शौचालयों में सफाई व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। अमर उजाला टीम ने शहर के सेक्टरों के शौचालयों का जायजा लिया तो कई तरह की खामियां देखने को मिलीं। अधिकांश टॉयलेट के दरवाजे, शीशे, वाश बेसिन टूटे मिले। नगर निगम के पंचकूला के शहरी क्षेत्र में 43 पब्लिक और 27 मोबाइल शौचालय हैं, लेकिन अधिकांश शौचालयों को रिपेयरिंग की जरूरत है। 

विज्ञापन

रियलिटी चेक में हुआ खुलासा

- सेक्टर-26 बूथ मार्केट का सुलभ शौचालय बदहाल  
- सेक्टर-26 मदनपुर पार्क स्थित शौचालय बदहाल 
- अमर टैक्स स्थित मोबाइल शौचालय में पानी नहीं, गंदगी का आलम है   
 - सेक्टर-28 में पब्लिक शौचालय नहीं है।
- सेक्टर-6 का पब्लिक शौचालय साफ मिला 
- सेक्टर-7 के शौचालय में सफाई थी, लेकिन सीट टूटे मिले 
- सेक्टर-8 के मार्केट में स्थित शौचालय का फीडबैक मशीन बंद पड़ा मिला 
- सेक्टर-9 की मार्केट में दरवाजा टूटा मिला 
- सेक्टर-10 में दीवारों में सीलन और जगह-जगह सीमेंट टूटकर गिर रहा है 


शौचालय पर लगाए गए फीडबैक सिस्टम मिलने वाले मैसेज पर निगम कर्मचारियों को ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जो भी फीडबैक पब्लिक की ओर से दिया जाता है उस पर विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। -सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर 16 पंचकूला। 
विज्ञापन



सेक्टर-10 में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय में कुछ समय से सफाई दिख रही है, लेकिन दीवारों में सीलन और जगह-जगह सीमेंट टूटकर गिर रहा है। इसके रखरखाव की ओर भी निगम को ध्यान देना चाहिए। -मनीष गुप्ता निवासी सेक्टर-10 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन



पब्लिक शौचालय को रिपेयरिंग की जरूरत है। नगर निगम को तत्काल टाइलें और दरवाजों को दुरुस्त करवाना चाहिए। ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में कोई कमी न रहे और रैंकिंग में अच्छे नंबर हासिल कर सकें। -विजय शर्मा, मार्केट प्रधान सेक्टर-15 पंचकूला। 

घग्गरपार सेक्टरों में कहीं शौचालय बदहाल पड़े हैं तो कुछ जगह बनाए ही नहीं गए हैं। सेक्टर-28 में पब्लिक शौचालय ही नहीं है। जिसके चलते यहां काम करने आने वाले लेबर तबका को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -चमन लाल कौशिक निवासी, सेक्टर-28 पंचकूला।

पंचकूला के शौचालयों की रिपेयरिंग के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही रिपेयरिंग का काम शुरू होगा। वहीं जहां शौचालयों में साफ-सफाई नहीं है उसको चेक करवाकर साफ करवाया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed