फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Concrete mixer vehicle unbalanced and overturned in drain, driver serious

कंक्रीट मिक्सर गाड़ी असंतुलित होकर नाले में पलटी, ड्राइवर गंभीर

Sun, 26 Jun 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Concrete mixer vehicle unbalanced and overturned in drain, driver serious
कालका। शनिवार रात्रि कालका के हाउसिंग बोर्ड के समीप निर्माणाधीन नाले के पास एक कंक्रीट मिक्सर की गाड़ी असंतुलित होकर नाले में पलट गई। गाड़ी पलटने ही चालक भी फंस गया। हाइड्रा से गाड़ी को ऊपर उठाकर उसको बाहर निकाला गया। उसको सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल भेजा गया है। निर्माणाधीन पिंजौर कालका रोड के किनारे नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। उसमें मिक्स कंक्रीट डालने के लिए कंक्रीट मिक्सर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को बैक कर रहा था।
विज्ञापन

अचानक गाड़ी का पिछला टायर नाले में गिर गया। नाले में टायर गिरने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई और चालक भी गाड़ी में ही दब गया। मामले की सूचना मिलते ही कालका पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से गाड़ी को ऊपर उठवा करवाकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसको अस्पताल भेजा गया है। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार भी मिक्सर के नीचे दब गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed