फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Compost pit will be made from 46 lakhs in 200 parks of five wards

Panchkula News: पांच वार्डों के 200 पार्कों में 46 लाख से बनेगा कंपोस्ट पिट

Fri, 30 Jun 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Compost pit will be made from 46 lakhs in 200 parks of five wards
पार्क नंबर-2011 में जिम और झूले लगाने वाली कंपनी की सिक्योरिटी जब्त कर किया ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन

ग्रुप हाउसिंग सोसायटी और खेल स्टेडियम के लिए करीब तीन हजार सफेदा के पेड़ कोट और बिल्ला काटे जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की हॉर्टिकल्चर विंग की बैठक वीरवार को महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता और निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता की मौजूदगी में हुई। बैठक में वार्ड-1 से लेकर 5 तक 200 पार्कों में 46 लाख की लागत से कंपोस्ट पिट बनाने और 70 लाख रुपये से नई मशीनें खरीदने की अनुमति दी गई। कंपोस्ट पिट में ज्यादा से ज्यादा वेस्ट की वहीं पर खाद बनाई जाएगी। कमेटी के मेंबर पार्षद गौतम प्रसाद की शिकायत पर पार्क नंबर-2011 में जिम और झूले लगाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। बैठक में अधिकारियों ने महापौर को बताया कि डीएफओ ने करीब करीब तीन हजार सफेदा के पेड़ कोट और बिल्ला में चिह्नित कर दिए हैं। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी और खेल स्टेडियम के लिए इन पेड़ों को काट दिया जाएगा। इसके बाद आने वाले दिनों में इन पेड़ों की नीलामी कर दी जाएगी और फिर अन्य क्षेत्रों में पेड़ों की भी नंबरिंग करा दी जाएगी।
महापौर ने बताया कि हॉर्टिकल्चर के कामों में सुधार लाने और डेंगू से बचाव के लिए निर्णय लिया गया कि पूरे एक माह पंचकूला में फॉगिंग की जाएर्गी। महापौर ने बताया कि बैठक में पूरे एक माह शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। वीरवार से ही पंचकूला में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। महापौर ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से सभी कॉलोनियों, गांवों में फाॅगिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम की टीम ने जोरशोर से सुबह-शाम छोटी और बड़ी मशीनों के साथ फाॅगिंग का कार्य शुरू कर दिया है। फॉगिंग का चार्ज एपीओ मनीष को दिया गया है। बैठक में उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, कमेटी के मेंबर पार्षद हरेंद्र मलिक, गौतम प्रसाद, एक्सईएन अजय पंघाल, एसडीओ मनोज अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


बची पार्क कमेटियों की पेमेंट सात में कर दी जाएगी पूरी
महापौर ने बताया कि पार्क कमेटियों की रुकी हुई पेमेंट सात दिन में कर दी जाएगी। 31 मार्च तक 150 पार्कों की पेमेंट क्लियर कर दी गई है। जिन पार्कों की पेमेंट शेष है उनकी पेमेंट जल्द कर दी जाएगी। बैठक में पंचकूला के खराब पड़े कर्व को लेकर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 18 लाख रुपये मरम्मत और रखरखाव के लिए टेंडर लगा दिया है, ताकि कोई भी उपकरण चाहे वो बुश कटर हो या चाहे शक्तिमान मशीन हो वो खराब न रहे और काम चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मशीनें खरीदने की दी अनुमति
बैठक में 70 लाख रुपये की नई मशीनें खरीदने की अनुमति दे दी गई। इसमें दो बड़ी प्रूनिंग मशीन, एक पानी का टैंकर, दो ट्राली, दो ट्रैक्टर, चार हेज कटर शामिल हैं। महापौर ने कहा कि नई मशीनरी आने से पंचकूला में पड़े हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान साथ के साथ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed