फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complaints on CM Window and Twitter handle will be reviewed thrice every month

सीएम विंडो और ट्विटर हैंडल पर आई शिकायतों की हर माह तीन बार होगी समीक्षा

Thu, 10 Feb 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Complaints on CM Window and Twitter handle will be reviewed thrice every month
चंडीगढ़। सीएम विंडो और ट्विटर हैंडल पर आई शिकायतों की अब हर महीने में तीन बार नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। यह निर्णय बुधवार को यहां मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सीएम विंडो के प्रभारी प्रशासनिक सचिव वी. उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में उमाशंकर ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस व्यवस्था को गंभीरता से लें। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और उनकी एसीआर में इसे रिकॉर्ड करवाया जाएगा। इसके अलावा, कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चार विभागों शिक्षा विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, खनन एवं भूविज्ञान विभाग और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा 15 फरवरी को दोबारा विभागाध्यक्षों के साथ की जाएगी।
विज्ञापन

वी. उमाशंकर ने कहा कि जिन शिकायतों का लंबे समय से निपटान नहीं हो रहा है और वे व्यवहार्य प्रकृति की नहीं है, उनको नोडल अधिकारी फाइल करवाएं। मुख्यमंत्री को टैग कर ट्विटर हैंडल पर जब शिकायतें आती हैं तो संबंधित विभाग का नोडल अधिकारी कम से कम समय में रीट्विट कर जानकारी दें। शहरों में सफाई व्यवस्था से संबंधित आई शिकायतों पर नगर निगम व नगर परिषद् के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की फोटो हर पांचवें दिन अपलोड करें।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के थानेसर से आई एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उमाशंकर ने शहरी स्थानीय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर परिषद, कुरुक्षेत्र की सीमा बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं, क्योंकि उमरी गांव के निकट पड़ने वाला यह क्षेत्र आधा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व आधा पंचायत एवं विकास विभाग में पड़ता है। इसी प्रकार, गुरुग्राम के सेक्टर 67 पर बादशाहपुर लिंक ड्रेन की जमीन, जो सिंचाई विभाग से संबंधित है विभाग उस जमीन की निशानदेही अपने नाम करवाने के लिए तत्काल कार्यवाही करे। बैठक में ओएसडी एवं सीएम विंडो व सोशल मीडिया के निगरानी कर रहे भूपेश्वर दयाल ने सीएम विंडो पर प्रस्तुतिकरण दिया, जबकि विकास पॉल ने मुख्यमंत्री सोशल मीडिया शिकायत निवारण ट्रैकर प्रणाली (सीएमएसएमजीआरटीएम) पर आई शिकायतों से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed