फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complaint given to SDO for laying poles and laying wires for giving illegal connections to tubewells in Barwala

बरवाला में ट्यूबवेल को अवैध कनेक्शन देने के लिए खंभे गाडकर बिछा दी तार, एसडीओ को दी शिकायत

Thu, 27 May 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Complaint given to SDO for laying poles and laying wires for giving illegal connections to tubewells in Barwala
बरवाला। बरवाला के जीतपुर मौजा में सुन्दरपुर फीडर से एक ट्यूबवेल को अवैध कनेक्शन देने के लिए बिजली के खंभे व तार बिछाए जाने का मामला सामने आया है। किसानों ने इसकी शिकायत बिजली कार्यालय के एसडीओ को दी है।
विज्ञापन

किसान जसमेर सिंह, दर्शन लाल, अभी सिंह, महेन्द्र सिंह, मामचंद व आशु आदि ने एसडीओ को बताया कि 23 मई को दोपहर के समय रवि कुमार पुत्र पवन कुमार, जोकि पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने यहां जमीन लेकर ट्यूबवेल का बोर करवा रखा है। इस ट्यूबवेल को बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से बिजली कनेक्शन देने की कोशिश की गई है। जबकि सुन्दरपुर फीडर से सोमनाथ पटवारी के नलकूप के साथ लगे ट्रांसफार्मर जोकि 100 हॉर्सपॉवर का है उसके ऊपर पहले ही 5 ट्यूबवेलों के कनेक्शन चल रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन व बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले की गहनता से जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में बिजली कार्यालय के सुन्दरपुर फीडर पर तैनात फोरमैन कुलदीप ने बताया कि रविवार को मैं छुट्टी पर था। मुझे इस मामले के बारे कोई जानकारी नहीं है। वहीं, लाइनमैन मनजीत इस इस मामले बारे चुप्पी साध ली। उधर किसानों ने कहा कि अगर बिजली विभाग की ओर से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
मेरे पास किसानों की तरफ से अवैध कनेक्शन के लिए बिजली के खंभे व तारें बिछाने की शिकायत आई है। इसकी शिकायत जल्द बरवाला पुलिस चौकी में देकर जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जी.के. आहूजा, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed