फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Community health centers and district hospitals will be strengthened with 400 crores

Panchkula News: 400 करोड़ से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और जिला अस्पतालों होंगे मजबूत

Sat, 17 Jun 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Community health centers and district hospitals will be strengthened with 400 crores
चंडीगढ़। राज्य के लोगों को बढि़या स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार ने अब कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसीज), सब- डिविजनल अस्पताल और जिला अस्पतालों को मजबूत करने का फैसला लिया है। वहां पर लोगों को अति आधुनिक सेहत सुविधाएं दी जाएंगी जिसमें इलाज के लिए नई उपकरण और मशीनें शामिल रहेंगी। इस प्रोजेक्ट पर 400 करोड़ की लागत से काम होगा। पहले चरण में 23 जिला अस्पतालों सहित 40 केंद्रों की पहचान की गई है। यह फैसला शुक्रवार को सीएम भगवंत मान की अगुवाई में अधिकारियों से हुई मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सारा प्रोजेक्ट तय समय में पूरा होगा। सेहत विभाग की समीक्षा मीटिंग में सीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट के पहले चरण में बड़े देहाती क्षेत्रों में जिला अस्पताल, सब डिविजऩल अस्पताल और सीएचसी को पहल के आधार पर अपग्रेड किया जाएगा। इन केंद्रों के आधुनिकीकरण का नक्शा पहले ही तैयार कर लिया गया है, जिससे इस काम को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। इसके पीछे एक ही उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोगों को अपनी जेबों में से मोटी रकम अदा न करना पड़े।
विज्ञापन

इससे पहले पंजाब सरकार ने राज्य में 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोल कर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया है। यह क्लीनिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि रोज़ाना लाखों लोग मुफ्त जांच, इलाज और क्लीनिकल टेस्टों के रूप में इनका लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed