फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Commonwealth Games: 18 medal winners from Punjab to get cash reward

राष्ट्रमंडल खेल: पंजाब के 18 पदक विजेताओं को मिलेंगे नकद इनाम

Wed, 10 Aug 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Commonwealth Games: 18 medal winners from Punjab to get cash reward
चंडीगढ़। पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा है कि राज्य में खेल का माहौल सृजित करने के निरंतर प्रयासों के तहत, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के 18 खिलाड़ियों को राज्य सरकार नकद इनाम देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेेंस में मंगलवार को खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब के 18 खिलाड़ियों ने 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते है। राज्य सरकार की तरफ से रजत पदक विजेता को 50 लाख और कांस्य पदक विजेता को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के 11 खिलाड़ी- कप्तान मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, अकाशदीप सिंह, गुरजंट सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, कृष्ण पाठक, जरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

रजत पदक जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और तानिया भाटिया पंजाब से हैं। महिला हॉकी में गुरजीत कौर ने कांस्य पदक दिलाया है। वेटलिफ्टिंग में पंजाब के विकास ठाकुर ने रजत और हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह ने कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed