फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Comment in the car: Target of 1500, 1031 installed Kovishield, Tau Devilal stadium had more number of cars in the morning

कार में टीका : लक्ष्य 1500 का, 1031 ने लगवाई कोविशील्ड, ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह कारों की संख्या ज्यादा रही

Wed, 16 Jun 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Comment in the car: Target of 1500, 1031 installed Kovishield, Tau Devilal stadium had more number of cars in the morning
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मंगलवार को वैक्सीनेशन ऑन व्हील मुहिम में 1031 लोगों ने टीका लगवाया। प्रशासन की तरफ से 1500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए दो सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार पहले जैसा रिस्पांस नजर नहीं आया। लोगों को पांच से सात मिनट के इंतजार के बाद टीका लगा दिया गया। कारों की संख्या सीमित होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में कोई समस्या नहीं आई। दोपहर में एक समय यहां सिर्फ 15 लोग ही रह गए थे।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कार ड्राइव सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गई थी। कार ड्राइव वैक्सीनेशन में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को उद्घाटन के लिए आना था, पर वे यहां नहीं पहुंच सके। हालांकि मेडिकल स्टाफ ने समय पर पहुंचकर काम शुरू करवा दिया था। सुबह कारों की संख्या ज्यादा रही लेकिन दोपहर के बाद यहां सीमित कारें ही पहुंचीं। गौरतलब है कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्राइव थ्रू के माध्यम से वैक्सीनेशन करवाने की पहल की गई है। इसका उद्देश्य है कि वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा संख्या में किया जा सके। रोग प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू सासन ने कहा कि रिस्पांस ठीक है। आगे भी ऐसे ही प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मैं अपनी पत्नी रेखा को लेकर ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कोविशील्ड लगवाने पहुंचा था। हमने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ था। मुझको यहां ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। हां, अब तक हमको यह नहीं मालूम पड़ रहा है कि सर्टिफिकेट कब तक आ जाएगा। - सुरेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे इस ड्राइव के बारे में मालूम पड़ा। मैं अपनी पत्नी को लेकर वैक्सीनेशन करवाने यहां आया। मेरी पत्नी उमा भारती को यहां ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। पांच मिनट में ही उनको वैक्सीन लगा दी गई। मेरी पत्नी को पहला टीका लगाया गया। - संजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed