{"_id":"6aa704be1d8b3f82d1051125","slug":"commencement-of-the-sahasra-chandi-mahayajna-and-bhagavata-katha-with-the-arrival-of-the-sacred-flame-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141308-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ज्योति आगमन के साथ सहस्र चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ज्योति आगमन के साथ सहस्र चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में रविवार को जय मां भगवती देवी सहस्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। बनभौरी धाम से ज्योति आगमन के साथ शुरू हुए आयोजन में पंचकूला के अलावा जीरकपुर, बलटाना और चंडीगढ़ से भी श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन 20 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन पंडित संदीप शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया।
दोपहर 2 बजे बनभौरी धाम से ज्योति पहुंची, जिसके बाद शाम 4 बजे मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। शाम 7 बजे माता की रसोई में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन संस्था के प्रधान प्रवीण बंसल ने बताया कि 13 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन गणपति पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, नवाण मंत्र जाप, श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ होगा। 20 सितंबर को पूर्णाहुति के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा लगाया जाएगा। तरसेम मित्तल, रवी गर्ग, तरसेम गोयल और सुशील बंसल ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने की अपील की।