फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Commandos being prepared to deal with difficult situations

विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कमांडो

Wed, 08 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Commandos being prepared to deal with difficult situations
पंचकूला। आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने बताया कि 35 अधीनस्थ अधिकारी कमांडो प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान उन्हें स्लेदरिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन के मार्गदर्शन में पुरुष और महिला अधिकारी प्रशिक्षण ले रहें है। ये कोर्स भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी मसूरी देहरादून में चलाया गया है। इसके बाद इसमें स्लेदरिंग का प्रशिक्षण भानू पंचकूला में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कमांडो कोर्स में प्रशिक्षणार्थियों को उनकेे तरह की सिखलाई देकर कठोर प्रशिक्षण के साथ विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया जाता है। हेली स्लेदरिंग कमांडो कोर्स का एक मुख्य हिस्सा होता है। इसमें हेलीकाप्टर द्वारा रस्सी के सहारे उतरने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हेलीकाप्टर द्वारा कम समय में दुर्गम जगहों पर सैनिकों को तैनात करना है। कमांडो सभी बलों में विशेष सैनिक होते हैं, इसलिए एक कमांडो के पास फिसलने का बुनियादी कौशल होता है।
विज्ञापन

इन सभी गतिविधियों के लिए इस तरह का अभ्यास करवाया जाता है। इस मौके पर आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक राजेश शर्मा, सेनानी विक्रांत थपलियाल, कमांडो टीम के अधिकारी और कमांडो कोर्स प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed