फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   coming from England without covid investigation will not enter in Haryana

बिना कोविड जांच इंग्लैंड से आने वाले हरियाणा प्रवेश नहीं करेंगे

Wed, 23 Dec 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
coming from England without covid investigation will not enter in Haryana
चंडीगढ़। इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नए रूप को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। इंग्लैंड से आने वाले हर शख्स का कोविड टेस्ट होगा। बिना जांच संबंधित व्यक्ति का हरियाणा में प्रवेश नहीं होगा। इसे लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने सभी जिलों के उपायुक्तों व सिविल सर्जन को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर, केंद्र सरकार की ओर से भी इस संदर्भ में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को गाइडलाइंस जारी की गई है। जिसके मुताबिक इंग्लैंड से आने वाले सभी यात्रियों की जांच एयरपोर्ट पर ही की जाएगी। ऐेसे लोगों को राज्यों में पहुंचकर क्वारंटीन भी किया जाएगा। इसी को आधार बनाकर हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने सभी जिलों में ंउपायुक्तों व सिविल सर्जन को इन दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। जो लोग पिछले कुछेक दिनों में इंग्लैंड से आए हैं, उनसे भी अपनी कोविड जांच करवाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

कोरोना से हरियाणा में दस और मरीजों की मौत
दूसरी ओर, हरियाणा में दस और मरीजों ने कोविड से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया है। गुरुग्राम में एक, फरीदाबाद में एक, अंबाला में एक, पानीपत में एक, रेवाड़ी में दो, भिवानी में एक, झज्जर में दो, फतेहाबाद में एक मरीज की मौत संक्रमण से हुई है। अब तक प्रदेश में 2842 मरीजों की जान इस संक्रमण की वजह से जा चुकी है। प्रदेश में 534 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 662 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। अब तक कुल 258731 मरीज संक्रमित हो गए हैं। 250502 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण की दर 6.06 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है। 179 मरीजों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य महकमे ने 272651 लोगों को स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया है। 7421 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का अभी इंतजार है। जबकि 5387 मरीज अभी तक सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed