फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Colonel GC Sharma won by 72 points in the Amateur Golfers Society Golf Tournament

Panchkula News: एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी गोल्फ टूर्नामेंट में कर्नल जीसी शर्मा ने 72 अंकों से जीत की दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Colonel GC Sharma won by 72 points in the Amateur Golfers Society Golf Tournament
गोल्फ में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद 
पंचकूला। एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी की ओर से रविवार को सेक्टर-3 गोल्फ क्लब में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कर्नल जीसी शर्मा (सेवानिवृत्त) ने हैंडीकैप 0-9 श्रेणी में विजेता बने। पीजीसी के हरे-भरे गोल्फ कोर्स पर अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन कर कर्नल जीसी शर्मा ने 72 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। कर्नल टीका बेदी ने 78 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और ब्रिगेडियर जीजे सिंह 81 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव विनीत गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में बबीता महाजन रहीं विजेता
महिला वर्ग में बबीता महाजन 87 अंक प्राप्त कर विजेता बनी। हैंडीकैप 10-15 श्रेणी में प्रशांत मोदगिल ने 75 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजिंदर मीना ने 81 अंक प्राप्त कर दूसरा और जीएस हीरा ने 82 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। एजीएस के संस्थापक ट्रस्टी एडवोकेट सुरेश के गुप्ता ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देकर कहा कि गोल्फिंग समुदाय से ऐसा उत्साह देखकर खुशी हुई। 88 पुरुषों और 12 महिलाओं सहित कुल 100 खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। सभी गोल्फरों ने पार-72 कोर्स पर सभी 18 होल कर बेहतर खेल का प्रर्दशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed