{"_id":"5e1e2a6b8ebc3e4adc1ee7df","slug":"colonel-ck-naidu-trophy-chandigarh-team-score-630-against-mizoram-panchkula-news-pkl3630946173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: मिजोरम के खिलाफ चंडीगढ़ टीम का स्कोर 630","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: मिजोरम के खिलाफ चंडीगढ़ टीम का स्कोर 630
विज्ञापन

सिटी के कप्तान लुबाना दोहरे शतक के करीब
नाबाद कप्तान लुबाना 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 194 रनों पर नाबाद
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। विशाखापट्टनम में चंडीगढ़ और मिजोरम के बीच खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में कप्तान अमृत लुबाना दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उनके इस शतक की बदौलत मंगलवार को मैच के दूसरे दिन चंडीगढ़ ने 5 विकेट के नुकसान पर 630 रन जुटाने के बाद 525 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
इससे पहले चंडीगढ़ ने एक विकेट के नुकसान पर 180 रनों से आगे खेलना शुरू किया तो मोनार्क गोयल और संयम सैनी की जोड़ी ने 46 रन ओर जोड़े। इस शतक के करीब पहुंचे मोनार्क गोयल 94 के निजी स्कोर पर मुआनजुुला की गेंद पर जोएल को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद दो विकेट के नुकसान पर स्कोर 226 हो गया। सैनी ने इसी बीच अपना धैर्य बरकरार रखा और अपना शतक पूरा किया। सैनी और कप्तान अमृत लुबाना ने 72 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 300 के बेहद करीब ले गए।
298 के स्कोर पर दीना ने सैनी को 133 के निजी स्कोर पर पेवेलियन की राह दिखाई। सैनी ने अपनी पारी में 17 चौके और एक छक्का जड़ा। सैनी के आउट होने के बाद लुबाना और संचित साहू ने मिलकर पारी की सबसे बड़ी 194 रनों की साझेदारी निभाई और स्कोर को 494 तक पहुंचाया। 114वें ओवर में धनुर सिकरी ने साहू को 87 रनों पर आउट किया। लेकिन कप्तान लुबाना ने रनों की बौछार कर डाली। इसी बीच तरनप्रीत सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया। इसमें दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान लुबाना 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने दोहरे शतक के करीब 194 रनों पर नाबाद खेल रहे थे और उनके साथ नाबाद बल्लेबाज भागमेंदर लादेर 60 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। धनुर सिकरी ने 2 विकेट चटकाईं, जबकि दीना और मुआनजुुला ने एक-एक विकेट लिया।