फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   College campus resonated with collective Hanuman Chalisa recitation

Panchkula News: सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से गुंजायमान हुआ कॉलेज परिसर

Sun, 11 Feb 2024 03:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
College campus resonated with collective Hanuman Chalisa recitation
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सेक्टर-1 पीजी गवर्नमेंट कॉलेज में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में भारत अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव में वेशभूषा से संबंधित कई कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-1 के पीजी कॉलेज में श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत कॉलेज की एनएसएस यूनिट के सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ भगवान श्रीराम की आरती के साथ भगवान श्रीराम के नाम का जयघोष किया। पाठ से पहले कॉलेज के छात्रों ने रामायण के पात्रों का रूप धारण कर झांकी निकाली। इसमें संदीप ने भगवान श्रीराम, अनुराग ने लक्ष्मण, हिमांशी ने सीता, सौरभ ने हनुमान और विकास ने रावण का रूप धारण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य यशपाल सिंह ने सभी को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी लोगों को भगवान राम के आदर्शों के बारे में बताना हैं और अगर हम भगवान राम के आदर्शों पर अपना जीवन यापन करना चाहिए। वहीं महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के जीवन से अपना जीवन जीने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम सीखना चाहिए है कि कैसे जीवन में कोई भी परिस्थिति का सहज रहकर उसका का सामना कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सभी ने पढ़ा है कि कैसे भगवान राम सभी परिस्थितियों में सहज रहकर सरलता पूर्वक परिस्थिति का सामना करते थे। भगवान श्रीराम हम सभी के लिए आराध्य है। बलराम भरद्वाज ने कहा कि हम सभी के जीवन के भगवान श्रीराम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनसे हमें आर्देशों के साथ जीवन जीने का संदेश मिलता है। इस दौरान अभिषेक धीमान, स्नेहा, शिवम, चेतन, आदर्श, शिवांग, राघवी, देववती समेत 90 से अधिक एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed