फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   College Admission Schedule Released; Admissions Also Open for BBA and BCA

Panchkula News: कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी, बीबीए और बीसीए में भी होंगे एडमिशन

Wed, 27 May 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
College Admission Schedule Released; Admissions Also Open for BBA and BCA
31 मई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, 12 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित राजकीय कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी के साथ बीबीए और बीसीए की सीटों पर भी दाखिले होंगे।
कॉलेज की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि दाखिले के लिए विद्यार्थियों को हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल http:// admissionhigherduhry.ac.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

कॉलेज में बीए की 420, बीए इंग्लिश ऑनर्स की 60, बीकॉम की 320, बीएससी नॉन मेडिकल की 160, बीएससी मेडिकल की 80, बीएससी एप्लाइड साइकोलॉजी की 40 और बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार की 40 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीबीए की 60 और बीसीए की 120 सीटों पर भी दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। इसके बाद 6 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और फिर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। पहली मेरिट लिस्ट 12 जून को जारी की जाएगी, जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट 16 जून को आएगी।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में हेल्पडेस्क भी शुरू कर दिया गया है, जहां विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों और दाखिला प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed