फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Collector rates will increase from 10 to 50 percent from today

Panchkula News: आज से 10 से 50 फीसदी तक बढ़ जाएंगे कलेक्टर रेट

Fri, 01 Aug 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Collector rates will increase from 10 to 50 percent from today
पंचकूला। आज से नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। इसमें करीब 10 से 50 फीसदी तक वृद्धि की गई है। इससे जमीन खरीदना और घर बनाना महंगा हो जाएगा। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधान एसके नैय्यर ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोगों या शहर में रहने की योजना बनाने वालों के लिए यह वृद्धि अत्यधिक, अनुचित और जनविरोधी है। इस समय जब मुद्रास्फीति चरम पर है, कलेक्टर दरों में इस तरह की वृद्धि नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि इससे शहर/ज़िले के विकास पर हर तरह से असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन, पंचकूला (सीडब्ल्यूए) के सदस्यों ने पंचकूला के विकास की भावी-स्थिति का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, पंचकूला की कठिनाइयों और विकास को ध्यान में रखते हुए दरों को पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है। यह भी आशंका है कि संपत्ति खरीदार अब इतनी ऊंची दरों पर पंचकूला में कोई भी संपत्ति खरीदने से कतराने लगेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed