फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cold increased due to fog, air still polluted

Panchkula News: धुंध पड़ने से बढ़ी ठंड, हवा अभी भी प्रदूषित

Mon, 18 Nov 2024 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to fog, air still polluted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में धुंध पड़ने से जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं एक्यूआई का स्तर खराब रहने से लोगों की परेशानी जारी है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डॉक्टर बुजुर्गों को सुबह की सैर से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों को बंद करने के संदर्भ में सोमवार को प्रशासन फैसला लेगा। एक्यूआई खराब होने के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ डीसी मीटिंग करेंगी।
पंचकूला जिले में दिनभर ठंड बनी रही। सुबह धुंध के बाद मौसम साफ रहा। इसके बाद शहर का दिनभर में कुल 181 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद शाम होने तक फिर से हवा खराब होने लगी। रविवार को इमरजेंसी में पांच सौ मरीज आए। इसमें बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके साथ एक्यूआई बढ़ रहा है। हार्ट सहित सांस के मरीजों को भी बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन

घर के अंदर रहने के साथ लोगों को प्रणायाम करना चाहिए। एक्यूआई बढ़ने के बाद प्रशासन ने पानी का छिड़काव का काम पूरा नहीं किया है। इस कारण शहर के लोगों में रोष भी बना हुआ है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि शहर में एक्यूआई बढ़ने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और डीसी की मीटिंग होनी है। मीटिंग के दौरान स्कूल बंद होने को लेकर फैसला लिया जाएगा। वहीं हरियाणा के पांच जिलों में एक्यूआई चार सौ के पार हो गया। इससे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूल को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में एक्यूआई बढ़ने और स्कूल बंद होने के फैसले को लेकर विभागों के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग में अगर हालात सामान्य नहीं पाए गए तो फिर स्कूल बंद होने और पानी के छिड़काव पर फैसला लेंगे। -मोनिका गुप्ता, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed