{"_id":"675f3636f547bbbe390c62e7","slug":"coconuts-have-been-broken-but-work-has-not-started-yet-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-117830-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नारियल तो फोड़ दिए पर अब तक शुरू नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नारियल तो फोड़ दिए पर अब तक शुरू नहीं हुआ काम
विज्ञापन
कालका। नगर परिषद कालका के तहत आने वाले वार्ड 25, 26 और 27 के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। इन वार्डों में पानी की समस्या तो बनी ही रहती है, कई जगह एरिया अनियमित होने की वजह से भी विकास कार्य करवाने में दिक्कत पेश आ रही है। कुछ जगहों पर तो नारियल फोड़कर शिलान्यास करने के बाद एक ईंट तक नही लगाई गई है तो कई जगहों पर आज तक सीवरेज लाइन ही नहीं बिछाई गई है।
वार्ड नंबर 25 के लोगों ने बताया कि चाणक्यपुरी में गलियों के दो से तीन बार टेंडर हो गए हैं लेकिन आज तक गली नहीं बन पाई है। वार्ड के अंतर्गत गिदड़ावाली में जो सरकारी प्राइमरी स्कूल है उसकी बाउंडरी वाल भी नहीं बन पाई है। बिटना सियुड़ी की आंगनबाड़ी में न ही लाइट है और न ही पानी की व्यवस्था है,आंगनबाड़ी के खिड़की दरवाजे तक टूटे पड़े हैं। बरसातों में अनाज की देख-रेख करने में परेशानी होती है। वार्ड की गुप्ता कॉलोनी में अब तक सीवरेज की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
वार्ड नंबर 26 के लोगों ने बताया कि यहां ग्रीन बेल्ट पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिस पर प्रशासन का बिल्कुल ध्यान नहीं है। लोगों के पैदल चलने के लिए हाउसिंग बोर्ड के मेन रोड पर फुटपाथ बनाया गया था लेकिन लोग इस जगह पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिसके चलते आमजन को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एरिया में कई जगह स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। वार्ड में आने वाले शक्ति नगर में पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। मेन रोड पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण मनचले व शरारती तत्व तेज गति से वाहन दौड़ाते दिखाई पड़ते हैं। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 27 के लोगों ने बताया कि उनके वार्ड का अधिकांश भाग अनियमित है जिसके चलते यहां पर विकास कार्य करवाने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड के कुछ हिस्सों में गर्मियों में तो पानी की किल्लत रहती ही है, सर्दियों में भी कई जगह एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही है। संरक्षित पशु भी एक बड़ी समस्या हैं। शर्मा कॉलोनी की सड़क के ब्लॉक जोकि बरसात में बह गए थे वे अब तक नहीं लग पाए हैं। शर्मा कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है, साथ ही यहां मेन गली में सीवरेज का ढक्कन हटा हुआ है। इस कारण हादसे का डर बना रहता है।