फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CNG: Two more CNG stations set up, now you will not have to wait for hours

सीएनजी : दो सीएनजी स्टेशन लगे, अब घंटों नहीं करना होगा इंतजार

Tue, 17 Sep 2024 05:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
CNG: Two more CNG stations set up, now you will not have to wait for hours
सीएनजी : दो और सीएनजी स्टेशन लगे, अब घंटों नहीं करना होगा इंतजार
विज्ञापन

छह किलोमीटर के पाइप लाइन का काम पूरा, 30 सितंबर से मिलेगा दोनों स्टेशनों पर सीएनजी
दीपक शाही
पंचकूला। जिले में सीएनजी वाहन रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। 30 सितंबर के बाद सीएनजी के लिए पंचकूला शहर में लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। दो और पंप लगने से चंडीगढ़ और जीरकपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। छह किलोमीटर के हाई प्रेशर पाइप लाइन का काम पूरा कर लिया गया है। हाउसिंग बोर्ड के पास पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा है। टेस्टिंग का काम पूरा होते ही सेक्टर-16 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बनाए नए सीएनजी पंपों पर वाहन चालकों को सीएनजी मिलना शुरू हो जाएगा। दरअसल पंचकूला में हर साल पांच हजार प्राइवेट व्हीकल और आठ सौ से ज्यादा कॉमर्शियल व्हीकल रजिस्टर्ड होते हैं। पंचकूला में 14 साल में 80 हजार के करीब व्हीकल रजिस्टर्ड हुए हैं। ये आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है।

तीन साल बाद प्रोजेक्ट चढ़ा सिरे
साल 2021 में नगर निगम ने इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड को पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 14 अप्रैल 2021 को सेक्टर-15 के सब्जी मंडी मैदान में नेचुरल गैस पाइपलाइन का शिलान्यास किया था। इस परियोजना के अंदर सीएनजी और पीएनजी की पाइप लाइन बिछाया जाना था। पहले चरण में शहर के पेट्रोल पंप में सीएनजी स्टेशन की व्यवस्था और दूसरे चरण में शहर के सभी घरों तक पाइपलाइन पहुंचाने का लक्ष्य था। इस प्रोजेक्ट का काम 30 सितंबर 2021 तक पूरा करना था, लेकिन इस प्रोजेक्ट को पूरा होने तीन साल का समय लग गया।
विज्ञापन


दूसरे चरण का काम जल्द होगा शुरू
पूरे शहर के अंदर घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाया जाना है। इसकी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई। एक दो दिनों के अंदर नगर निगम से अनुमति मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले पंचकूला सेक्टर-16 और 17 होते हुए एमडीसी सेक्टर-05 में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। उसके बाद धीरे-धीरे पूरे शहर में पाइप लाइन डाला जाएगा। इस सुविधा की शुरुआत होते ही 50 से 52 रुपये के एसक्यूएम के हिसाब से चंडीगढ़ की तर्ज पर लोगों को पीएनजी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के अंदर हाई प्रेशर सीएनजी पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है। इसी माह के अंत तक सेक्टर-16 और औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में बनाए नए सीएनजी पंपों पर वाहन चालकों को सीएजी की सुविधा मिलेगी। घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई देने के लिए लो प्रेशर पाइपलाइन डालने का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए कंपनी को निर्देश दिया गया है। - कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed