{"_id":"67abb742933b540aba0085d7","slug":"cm-will-participate-in-guru-shri-ravidas-jayanti-celebrations-on-12th-february-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-14948-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 12 फरवरी को गुरु श्री रविदास जयंती समारोह में शिरकत करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 12 फरवरी को गुरु श्री रविदास जयंती समारोह में शिरकत करेंगे सीएम
विज्ञापन
पंचकूला। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर 12 फरवरी को सेक्टर-15 स्थित गुरु रविदास भवन में कार्यक्रम होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता गेल इंडिया लिमिटेड की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया करेंगी और कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, सेवानिवृत आईएएस टीडी जोगपाल, केएस भोरिया, पूर्व डीजीपी बीएस संधू बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
सभा के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं प्रचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों की जन्म जयंतियां मनाई जा रही हैं। ताकि सभी महापुरुषों को पूर्ण मान सम्मान के साथ उनकी वाणी का भी अधिक से अधिक लोगों में प्रचार किया जा सके।
उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरु रविदास भवन सेक्टर- 15 द्वारा नियमित रूप से प्रभात फेरियां निकाल कर लोगो से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा भव्य नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपप्रधान तेजपाल जौहर, पूर्व प्रधान बीएस रंगा, मोहन लाल, राजकपूर अहलावत, सेक्टर-12 आंबेडकर सभा के प्रधान सुरेश मोरका, महासचिव जयबीर रंगा एवं सभा के कई पदाधिकारियों की अलग अलग टीमें बनाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।