फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal meet Home Minister Amit shah in Delhi

हरियाणा : एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली पहुंचे मनोहर लाल, गृह मंत्री अमित शाह से इन मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 29 Mar 2021 10:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Mar 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal meet Home Minister Amit shah in Delhi
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह में दूसरी बार रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। सोमवार को भी मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनकी गृह मंत्री अमित शाह से हरियाणा में बढ़ते कोरोना के मामलों से लेकर किसान आंदोलन और फसल खरीद की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव व हर रोज किसान आंदोलन की बदल रही परिस्थितियों पर बातचीत हुई।

विज्ञापन

 

तीन दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गृह मंत्री से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें हरियाणा में एक अप्रैल से शुरू हो रहे खरीद सीजन प्रमुख था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन में संयमित तरीके से काम लिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किसान आंदोलन में संयमित तरीके से काम लिया गया है। उन्होंने पंजाब में भाजपा विधायक की पिटाई और निर्वस्त्र करने की घटना की निंदा की। उन्होंने पंजाब पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस खड़ी देखती रही। सरकार को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाए।


मंत्रिमंडल विस्तार पर नहीं हुई चर्चा
सीएम ने संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि इस मामले में गृह मंत्री से कोई बातचीत नहीं हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रभारी, संगठन मंत्री बंगाल चुनाव में गए हुए हैं। पांच व छह अप्रैल तक वे बंगाल से आ जाएंगे, उसके बाद संगठन में नियुक्तियां हो जाएंगी। ऐलानाबाद व कालका में होने वाले उप चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उप चुनाव की तारीख चुनाव आयोग पर निर्भर करती है, जब आयोग तारीख देगा वे तैयार हैं।


होली की बधाई, घर में रहकर मनाएं होली
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि कोरोना के चलते लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा न हों और घर में रहकर ही होली मनाएं। नवरात्रों में भी लोग ज्यादा इकट्ठे न हों, क्योंकि कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed