फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Saini Goes Door-to-Door to Woo His Own; Congress Fires Barbs Over Scams

Panchkula News: अपनों को मनाने गली-गली पहुंचे सीएम सैनी, कांग्रेस ने दागे घोटालों के बाण

Wed, 29 Apr 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
CM Saini Goes Door-to-Door to Woo His Own; Congress Fires Barbs Over Scams
बगावत थामने की कवायद, मुख्यमंत्री ने बागियों के घर दी दस्तक, सुधा भारद्वाज बोलीं-घोटालों के दाग और हार के डर से कांप रही भाजपामाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम चुनाव का सियासी पारा मंगलवार को उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद चुनावी दंगल में बागियों को मनाने मैदान में खुद उतरे। मुख्यमंत्री ने वार्डों की गलियों में पहुंचकर बागियों को मनाया जिसे भाजपा पारिवारिक एकजुटता बताती रही। वहीं कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के गंभीर मुद्दों को हवा देते हुए सरकार की चौतरफा घेराबंदी तेज कर दी है।

सीएम का डैमेज कंट्रोल, बागियों ने पीछे खींचे कदम
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को वार्ड-3 से रितु गोयल और वार्ड-4 से सोनिया सूद के निवास पर पहुंचकर लंबी चर्चा की। सीएम ने दोनों पूर्व पार्षदों को चुनाव न लड़ने के लिए राजी कर लिया और आश्वासन दिया कि पार्टी में उनका मान-सम्मान बरकरार रहेगा। मुख्यमंत्री की इस सक्रियता से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों सुरेश वर्मा और भारत हितैषी को बड़ी राहत मिली है। भाजपा इसे कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता के रूप में पेश कर रही है। भाजपा एक परिवार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा अपनों का मान-सम्मान हमारी प्राथमिकता है। हम एकजुट होकर विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


विपक्ष का तीखा प्रहार, भ्रष्टाचार के बोझ तले दबी सरकार
भाजपा की इस सक्रियता पर कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरों को डूबती नैया बचाने की नाकाम कोशिश करार दिया। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के दलदल में धंस चुकी है और हार के डर से मुख्यमंत्री को गली-गली घूमना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटालों पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
पंचकूला विधायक चंद्रमोहन और सुधा भारद्वाज ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने धरातल पर काम करने के बजाय सिर्फ घोटालों की फेहरिस्त लंबी की है। चाहे वह नगर निगम का करोड़ों का फंड घोटाला हो या 590 करोड़ का गबन, जनता सब देख रही है। अगर विकास किया होता तो आज मुख्यमंत्री को बागियों को मनाने की नौबत न आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed