{"_id":"68fba638e9a5aa03300c6984","slug":"cm-said-road-show-will-be-held-on-october-26-for-the-by-election-panchkula-news-c-75-1-spkl1048-100560-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम बोले-उपचुनाव के लिए 26 अक्तूबर को होगा रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम बोले-उपचुनाव के लिए 26 अक्तूबर को होगा रोड शो
Fri, 24 Oct 2025 09:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
तरनतारन। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तरनतारन पहुंचे। उनके साथ मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक शैरी कलसी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सोहल मौजूद थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री दरबार साहिब तरनतारन में माथा टेका। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लिए खड़े हैं और 26 अक्तूबर को रोड शो किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि तरनतारन की तकदीर बदलनी है, यह उपचुनाव नहीं होना चाहिए था, पूर्व विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह चुनाव हो रहा है। हम सब उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा तरह-तरह के दुष्प्रचार किए जाएंगे, लेकिन आपको झूठे दुष्प्रचार से बचना होगा।