फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM's congratulation card will reach every policeman's birthday

पंजाब में हर पुलिसकर्मी के जन्मदिन पर पहुंचेगा सीएम का बधाई कार्ड

Sun, 03 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
CM's congratulation card will reach every policeman's birthday
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशानिर्देश पर पंजाब पुलिस ने अपने मुलाजिमों के जन्मदिन को खुशनुमा और यादगारी बनाने के लिए नई पहल की है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस को इस विशेष दिन पर बधाई संदेश के साथ बधाई का एक कार्ड भेजना अनिवार्य किया है। यह जानकारी डीजीपी वीके भावरा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और उनकी तरफ से साझे तौर पर हस्ताक्षर किए ग्रीटिंग कार्ड, जिस पर लिखा होगा- ‘आज आपके जन्मदिन पर हम आपको दिल की गहराइयों से बधाई देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल आपके और आपके परिवार के लिए अच्छी सेहत और खुशियां लेकर आए। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि आप पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के लिए अपना फर्ज निभाएंगे।’
विज्ञापन

भावरा ने उम्मीद जताई कि यह नई पहलकदमी पंजाब पुलिस के जवानों की तरफ से निभाई गई नि:स्वार्थ सेवाओं को मान्यता देने के साथ-साथ उनके पारिवारिक सदस्यों को मान-सम्मान की भावना देगी और उनके मनोबल को बढ़ाएगी। उल्लेखनीय है कि यह बधाई कार्ड राज्य के 80000 से अधिक पुलिस फोर्स के हर जवान को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed