फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Manohar meets central railways minister.

दस रेलवे परियोजनाएं पकड़ेंगी गति, गोयल से मिले मुख्यमंत्री

Sun, 20 Jun 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar meets central railways minister.
चंडीगढ़। कोविड के कारण धीमी पड़ीं हरियाणा से जुड़ी 10 रेल परियोजनाओं के कार्यों में तेजी आएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से उनके निवास पर बैठक की। गोयल ने परियोजनाओं को गति देने के लिए अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

लगभग डेढ घंटा चली महत्वपूर्ण बैठक में रेल परियोजनाओं के कार्यों पर गहन विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक के बाद कहा कि प्रमुख रूप से दिल्ली-हिसार, यमुनानगर-करनाल, भिवानी-लोहारू रेलमार्ग परियोजना, रोहतक, कैथल एलिवेटेड रेलवे लाइन परियोजना व जींद बाईपास रेल लाईन परियोजना पर रेल मंत्री से चर्चा हुई। मंत्री ने परियोजनाओं को जल्दी सिरे चढ़ाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से संबंधित हरियाणा की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर, केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री राज कुमार सिंह के साथ भी बैठकें की हैं। कोविड के परिणामस्वरूप कुछ परियोजनाओं के कार्यों की गति कम अवश्य हुई थी, लेकिन इन परियोजनाओं के कार्यों को गति देने की दिशा में संबंधित मंत्रालयों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार, फेरबदल की कोई संभावना नहीं
हरियाणा मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की अटकलों को मुख्यमंत्री ने सिरे खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है। नई दिल्ली में वह और अन्य मंत्री अपने-अपने विभागों की योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए पहुंचे हैं। इसे मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed