{"_id":"682e28c7433618c505033bf0","slug":"cm-mann-will-raise-the-issue-of-water-in-the-niti-aayog-meeting-panchkula-news-c-16-1-pkl1079-715858-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नीति आयोग की बैठक में सीएम मान उठाएंगे पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नीति आयोग की बैठक में सीएम मान उठाएंगे पानी का मुद्दा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा जल विवाद अब नीति आयोग की बैठक में उठेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को भाखड़ा डैम पर चल रहे मोर्चे के दौरान कहा कि वह 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में यह मुद्दा उठाएंगे। वह पीएम के समक्ष भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखेंगे।
मान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से अगर किसी राज्य के बीच कोई समझौता होता है तो तय मानकों के अनुसार 25 साल की अवधि के बाद रिव्यू किया जाना चाहिए। वह बीबीएमबी के पुनर्गठन के साथ ही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच पानी के बंटवारे के नए सिरे से मानक तय करने की मांग करेंगे। सीएम ने इसके पीछे तर्क दिया कि पंजाब हर साल लाखों मीट्रिक टन धान, गेहूं, दालें, कपास और अन्य खाद्य पदार्थ केंद्र को पीडीएस के तहत देता है।
पंजाब देश का पेट पालने के लिए हर साल लाखों टन अनाज की पैदावार करता है, जिसके लिए पानी अहम है। सीएम ने कहा कि पंजाब के 117 ब्लॉक में भूजल स्तर डार्क जोन में है, ऐसे में पंजाब को पानी के लिए विशेषाधिकार मिलने चाहिए।
विज्ञापन
उधर, सीएम मान के साथ नीति आयोग की बैठक के लिए मुख्य सचिव केएपी सिन्हा भी दिल्ली रवाना होंगे। वित्त विभाग के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में केंद्र द्वारा पंजाब के हिस्से के रोके गए करीब 11,500 करोड़ रुपये के अलग-अलग फंडों को भी जारी करने का मुद्दा उठाया जाएगा।
बीबीएमबी में पंजाब के हिस्से के 3 हजार पदों पर होगी भर्ती
सीएम मान ने कहा कि बीबीएमबी में पंजाब के हिस्से के 3 हजार पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर अब सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। सीएम ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बीबीएमबी में केंद्र और हरियाणा सेवानिवृत्ति अधिकारियों की तैनाती करने जा रही है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इन सेवानिवृत्त अधिकारियों को बीबीएमबी में रखकर पंजाब पर दबाव बनाने और उसकी हिस्सेदारी खत्म करने की कोशिशें की जा रही है।
सरहदी इलाकों के लिए विशेष पैकेज की मांग
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में सर्वाधिक ड्रोन और मिसाइल अटैक पंजाब के सरहदी इलाकों में किए गए। पठानकोट से फाजिल्का तक करीब 532 किलोमीटर का पंजाब का हिस्सा पाकिस्तान की सीमाओं से लगता है। ऐसे में नीति आयोग की बैठक में सीएम मान पीएम मोदी के समक्ष राज्य के सरहदी इलाकों के जिलों के विकास, यहां के नौजवानों को नौकरी में विशेष कोटा देने, नए उद्योग और अन्य परियोजनाओं की मांग करेंगे।