{"_id":"66ba7e9f5a18cdb1d10a0824","slug":"cm-launches-drone-didi-contractor-saksham-yuva-and-it-saksham-yuva-schemes-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-9836-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ड्रोन दीदी, कांट्रैक्टर सक्षम युवा और आईटी सक्षम युवा योजना का सीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ड्रोन दीदी, कांट्रैक्टर सक्षम युवा और आईटी सक्षम युवा योजना का सीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में ड्रोन दीदी योजना, कांट्रैक्टर सक्षम युवा योजना और आईटी सक्षम युवा योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ड्रोन व उपकरणों को खरीदने के लिए एसएचजी को 80 फीसदी या अधिकतम आठ लाख रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित नमो ड्रोन दीदी योजना राज्य में लागू की गई है। इस योजना के तहत वर्ष 2025 तक 500 महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की 5000 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को एक ड्रोन उपलब्ध करवाया जाएगा, जो कृषि क्षेत्र में किसानों को सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने ड्रोन और उपकरणों को खरीदने के लिए एसएचजी को 80 फीसदी या अधिकतम आठ लाख रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की। इस कार्य पर करीब 54 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि कांट्रैक्टर सक्षम युवा योजना के तहत इंजीनियरिंग की डिग्री व डिप्लोमा करने वाले 10 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और कांट्रैक्टर बन सकें। इन युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद उन्हें एक साल के लिए तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी मुहैया करवाया जाएगा। इस प्रकार ऐसे युवा पंचायती राज संस्थाओं और निकायों में 25 लाख रुपये तक के ठेके ले सकेंगे।
बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा
मुख्यमंत्री ने सक्षम युवा योजना के तहत पंजीकृत युवाओं को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगस्त माह से अब 12वीं पास युवाओं को 900 से 1200 रुपये, स्नातक को 1500 से 2000 रुपये और स्नातकोत्तर को 3000 से बढ़ाकर 3500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा से प्रदेश के 2.61 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रवृति योजना के तहत 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंक लेने वाले गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को 1.11 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इसके अलावा स्किल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रदेश के युवाओं को कौशल के प्रति जागरूक एवं सचेत करने का कार्य करेगी। इस मौके पर इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व गणमान्य भी उपस्थित रहे।