फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Flying's surprise inspection at RTO office, checking attendance and files

Panchkula News: आरटीओ ऑफिस में सीएम फ्लाइंग का औचक निरीक्षण, उपस्थिति और फाइलों की जांच

Sat, 27 Sep 2025 11:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
CM Flying's surprise inspection at RTO office, checking attendance and files
पंचकूला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे पंचकूला बस स्टैंड के ऊपर स्थित आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण कर उपस्थिति और फाइलों की जांच की। कार्रवाई दोपहर करीब 2:30 बजे तक चली। टीम ने इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, मूवमेंट रजिस्टर, फाइलों और कार्य प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत 20 अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित पाए गए। फील्ड में जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की मूवमेंट एंट्री दर्ज नहीं की थी। इस पर सीएम फ्लाइंग ने कहा कि कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर अनिवार्य रूप से लगाया जाए और फील्ड ड्यूटी से संबंधित सभी गतिविधियों की उसमें एंट्री की जाए। टीम ने आरसी और लाइसेंस से संबंधित फाइलों की प्रोसेसिंग की जांच की। इस दौरान यह सामने आया कि पासिंग से जुड़ी लगभग 20 फाइलें लंबित थीं। टीम ने इनका समयबद्ध निपटान करने के लिए कहा।
विज्ञापन


- निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लंबित फाइलों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि लोगों को अनावश्यक देरी और परेशानी का सामना न करना पड़े। औचक निरीक्षण में सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, एसआई हितेंद्र गौतम, एसआई सुशील राणा, एएसआई संजय, एएसआई राकेश, एएसआई प्रदीप और हेड कांस्टेबल गुरमीत शामिल रहे। टीम ने करीब पांच घंटे तक कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरनी सब तहसील पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, कई खामियां आईं सामने

मोरनी सब तहसील में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को औचक छापेमारी की। जांच में कई खामियां सामने आईं। टीम को रिकॉर्ड खंगालने पर कई इंतकाल और रजिस्ट्रियां लंबित मिलीं। जांच देर शाम तक जारी रही। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी आम जनता के कार्य टालते हैं जबकि प्रॉपर्टी डीलरों के काम को प्राथमिकता दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमजन को साधारण कामों के लिए घंटों दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि प्रॉपर्टी से जुड़े मामले तुरंत निपटा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed