{"_id":"65efff121238ec5d6b0d0711","slug":"cm-flying-raided-the-sub-tehsil-treasury-office-many-employees-were-absent-and-flaws-were-found-in-the-records-pkl-office-news-c-87-1-spkl1034-109911-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम फ्लाइंग ने उपतहसील ट्रेजरी कार्यालय में मारा छापा, कई कर्मचारी गैर हाजिर तो रिकॉर्ड में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम फ्लाइंग ने उपतहसील ट्रेजरी कार्यालय में मारा छापा, कई कर्मचारी गैर हाजिर तो रिकॉर्ड में मिली खामियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार सुबह सब इंस्पेक्टर जय कुमार और राजेश कुमार के नेतृत्व में उप तहसील कार्यालय और ट्रेजरी में छापा मारा। इसके दौरान टीम को दोनों कार्यालयों में कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके अलावा जांच में रिकाॅर्ड में भी खामियां मिली। इस दौरान पटवारियों के कार्यालयों पर ताले लटके थे जबकि तहसीलदार सहित कई कर्मचारी कार्यालय में समय पर न पहुंचने के कारण गैर हाजिर मिले।
उन्होंने बताया कि तहसीलदार किसी विभागीय कार्य को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पंचकूला में गए थे। वे निरीक्षण के दौरान करीब 11:00 बजे मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने सीएम फ्लाइंग टीम को अपना स्पष्टीकरण दिया। वहीं ट्रेजरी कार्यालय में एडीओ सहित कई कर्मचारी भी गैर हाजिर थे। रिकॉर्ड में भी काफी विसंगतियां मिली। कार्यालय में कर्मचारियों के हाजिरी लगाने के लिए किसी तरह का भी कोई बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि यहां अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत बार-बार आ रही थी। सीएम फ्लाइंग की टीम की यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर जयकुमार ने बताया कि गैर हाजिर व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति जल्द ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस टीम में गुरमीत सिंह, दिनेश, गुप्तचर विभाग के सुभाष राणा, राजपाल समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं उपतहसील कार्यालय में अपने काम से आए फूल सिंह, अमरजीत, रामस्वरूप, बाल सिंह, रूपचंद आदि ने सीएम फ्लाइंग की इस कार्यवाही का स्वागत कर कहा कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की चेकिंग कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर अगर समय-समय पर कार्रवाई की जाए तो कार्यालयों पर अपने काम करवाने आने वाले लोगों के काम समय पर होंगे और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।