फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Flying raided the District Horticulture Office, many documents seized

Panchkula News: सीएम फ्लाइंग ने जिला उद्यान कार्यालय में मारा छापा, कई दस्तावेज किए जब्त

Fri, 09 Aug 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided the District Horticulture Office, many documents seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंंचकूला। सीएम फ्लाइंग ने सेक्टर-21 स्थित जिला उद्यान कार्यालय में वीरवार सुबह छापा मारा। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की हाजिरी चेक की गई और कई दस्तावेजों को जब्त किया गया। सीएम फ्लाइंग की टीम ने पंचकूला के निरीक्षक प्रवीन आर्य के नेतृत्व में एसआई जय कुमार, एसआई राजेश कुमार, एसआई सुशील कुमार, एएसआई संजय कुमार और एचसी गुरमीत के साथ वीरवार सुबह करीब 9.40 बजे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय ( जिला हॉर्टिकल्चर ऑफिसर) में छापा मारा।
कार्यालय में डीएचओ मौजूद मिले। सीएम फ्लाइंग की टीम ने रिकॉर्ड की जांच की। भावांतर भरपाई योजना वर्ष 2023-24 के दौरान कितने किसानों ने आवेदन किया था, इसकी जांच की गई। फसल का नाम, विवरण, स्वीकृत आवेदन, रद्द आवेदन, कार्यालय लाभार्थी किसानों की संख्या और उपलब्ध वितरित की गई राशि का आवेदनों की जांच की गई।
विज्ञापन

विभाग द्वारा प्राप्त अलग-अलग विषयों में प्राप्त सब्सिडी की सूची की जांच की गई। उसके बाद टीम ने लाभार्थी किसानों से फोन पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त की। किसानों ने सब्सिडी प्राप्त होने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed