फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Flying, Food and Supply Department and Intelligence Department took samples

Panchkula News: सीएम फ्लाइंग, फूड एंड सप्लाई विभाग और गुप्तचर विभाग ने लिया सैंपल

Sat, 30 Nov 2024 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
CM Flying, Food and Supply Department and Intelligence Department took samples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को कालका के बिटना सियुड़ी स्थित कोका कोला की सीएंडएफ में सीएम फ्लाइंग टीम, फूड एंड सप्लाई विभाग और गुप्तचर विभाग के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में में अलग-अलग जगह पर पड़े सामान की जांच की। इस मौके पर सीएम फ्लाइंग दस्ते के एसआई जितेन्द्र और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल, सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सहित गुप्तचर विभाग से सुरिंदर शर्मा और हितेश भी मौजूद रहे।

इस दौरान गोदाम में मिली करीब 140 लाहौरी जीरे की पेटियाें में से 16 बोतल लाहौरी जीरा, 24 बॉक्स (144 टीन वाले) रजनीगंधा का सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि यहां पर कुछ अनब्रांडेड अथवा कॉपी फूड आर्टिकल रखे और बेचे जा रहे हैं। इसके मद्देनजर मौके का मुआयना किया, जहां उनको कई तरह के खाद्य पदार्थ मिले। इसमें से रजनी गंधा पान मसाला और लाहौरी जीरे का सैंपल लेकर लैब को जांच के लिए भेज दिए गए है अगर कोई खामी पाई जाती है तो नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed