फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM burnt Tricity's tallest Ravana

Panchkula News: सीएम ने ट्राइसिटी के सबसे ऊंचे रावण का किया दहन

Sun, 13 Oct 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
CM burnt Tricity's tallest Ravana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में शनिवार की शाम अधर्म पर धर्म की विजयी का प्रतीक विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले के मुख्य कार्यक्रम में ट्राइसिटी के सबसे ऊंचे 155 फीट के रावण का दहन किया गया। दोपहर बाद ही शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग सेक्टर-5 रावण दहन देखने पहुंचने लगे थे। शाम होते ही सीएम नायब सिंह सैनी ने जैसे ही रिमोट का बटन दबाया रावण के पुतले में आतिशबाजी शुरू हो गई। छत्र, मुकुट, चेहरा, ढाल, तलवार और फिर नाभि में विस्फोट होने के साथ ही पैरों में आग लगी। इसके साथ ही वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
इससे पूर्व सीएम ने कहा कि आज का दिन अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की जीत का पर्व है। आज के दिन सबको अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे सभ्य और सुसंस्कृत समाज का निर्माण हो सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को पांच लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। इससे पहले श्री राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। शालीमार ग्राउंड में युद्ध करतीं रावण और श्री राम की सेनाएं देखकर लोग रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

जिले में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंचकूला, पिंजौर, कालका, बरवाला, रायपुररानी, माेरनी और रामगढ़ में रावण दहन की धूम रही। सेक्टर-15 और 19 के अलावा अन्य जगह सूर्य अस्त होते ही रावण दहन किया गया। सभी जगह रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे। जगह-जगह रावण दहन की वजह से शहर पटाखों से गूंज उठा। रावण दहन के बाद शहर में जगह-जगह जाम लग गया। सेक्टर-15 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण दहन पर पॉल्यूशन फ्री आतिशबाजी की गई। इसी तरह सेक्टर-19 में कई जगह रावण का दहन किया गया। सेक्टर-15 में दशहरा उत्सव की शुरुआत प्रभु श्रीराम की पूजा से हुई। घोड़ों-रथों में रावण की सेना दशहरा मैदान में पहुंची। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। तीनों पुतलों का दहन रिमोट कंट्रोल से किया गया। सेक्टर-19 के मंडी ग्राउंड में शाम चार बजे से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। ग्राउंड में 55 फीट का रावण और 40-40 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रावण के पुतलों का दहन होने से पहले जमकर आतिशबाजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed