फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM and Union Minister inaugurated the newly constructed building of ESI

पंचकूला: सीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया ईएसआई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

Mon, 20 Feb 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
CM and Union Minister inaugurated the newly constructed building of ESI
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहरलाल और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को सेक्टर-14 स्थित निदेशालय ईएसआई स्वास्थ्य संरक्षण विभाग हरियाणा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसी के साथ वीडियाे कांफ्रेंसिंग से ईएसआई डिस्पेंसरी राई और बरही सोनीपत का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि इस भवन के बनने से हरियाणा के साथ-साथ उत्तर क्षेत्र के बीमित व्यक्तियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हरियाणा में ईएसआई बीमाकृत व्यक्तियों की संख्या 25 लाख है।
विज्ञापन

भवन के उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पंचकूला में ईएसआई के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय के शुरू होने से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल आदि प्रदेशों के ईएसआई के बीमित व्यक्तियों की प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईएसआई के माध्यम से लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पहले ईएसआई और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग रूप से कार्य किया जाता था। परंतु पिछले वर्ष आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि ईएसआई में न केवल बीमित व्यक्ति बल्कि अन्य लोग भी अपना इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने आयुष्मान योजना का विस्तार कर चिरायु योजना लागू की है। इसके तहत एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले 29 लाख परिवारों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य सरकार द्वारा चिरायु हरियाणा योजना के तहत नई श्रेणियों के लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा श्रम राजस्व एवं आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री अनूप धानक और राई के विधायक मोहनलाल बडोली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed