{"_id":"66ecccc3457ffa376a0a0d36","slug":"claiming-to-be-close-to-maneka-and-varun-gandhi-a-man-who-duped-people-of-rs-45-lakh-in-the-name-of-getting-them-a-contract-in-a-government-department-was-arrested-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-115674-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मेनका और वरुण गांधी का करीबी बताकर सरकारी विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मेनका और वरुण गांधी का करीबी बताकर सरकारी विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगने वाला काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सरकारी विभाग में लेबर का ठेका दिलवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यतिंदर शर्मा दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से रुपये बरामद करेगी। आरोपी ने खुद को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और वरुण गांधी का नजदीकी बताकर सरकारी विभाग में लेबर ठेका दिलवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने विश्वास में लेने के लिए कुछ फोटो भी दिखाई।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-15 निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका लेबर कांट्रैक्टर का काम है। सरकारी विभागों में वह लेबर भेजने करने का काम करते हैं। उनके जानकार प्रवीण शर्मा के माध्यम से वह पिंजौर निवासी मनोज कुमार से मिले। मनोज कुमार ने कहा कि उनका दोस्त यतिंदर गांधी और वरुण गांधी का करीबी है। उनका कोई भी काम यूपी में नहीं रुकता है। वह उन्हें लेबर कांट्रैक्ट का बड़ा काम दिलवा सकते हैं। लेबर कांट्रैक्ट दिलाने की बात तय हुई और उसके मुताबिक 10 फीसदी कमिशन भी दिए जाने की डील पक्की हुई। 2021 के अंत में मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता को फोन कर यूपी में पांच करोड़ रुपये का लेबर कांट्रैक्ट दिलवाए जाने के बारे में बताया।
साथ ही यह भी बताया कि कांट्रैक्ट दिलवाने से पहले 10 फीसदी कमिशन देना होगा। इस पर शिकायतकर्ता ने मार्च 2022 से जुलाई 2022 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 45 लाख रुपये मनोज को दिए। उसके बाद शिकायतकर्ता ने लेबर कांट्रैक्ट दिलाने को कहा, लेकिन हर बार वह टालता रहा। इसके बाद सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज करवाया गया।