फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil hospital's vacuum pressure machine on three ventilators

Panchkula News: तीन से वेंटिलेटर पर सिविल अस्पताल का वैक्यूम प्रेशर मशीन

Thu, 09 May 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital's vacuum pressure machine on three ventilators
पंचकूला। सेक्टर -6 सिविल अस्पताल की वैक्यूम प्रेशर मशीन खराब हो गई है। इसके चलते अस्पताल की इमरजेंसी सहित ट्रामा सेंटर, ईएनटी वार्ड, चेस्ट एंड टीबी वार्ड, मेडिसिन वार्ड के मरीजों को बाहर से चार से आठ हजार रुपये में सक्शनिंग मशीन खरीदनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की लचर प्लानिंग के चलते वैक्यूम प्रेशर मशीन पिछले तीन माह से खराब है। अस्पताल में दाखिल जहरखुरानी के मरीजों के परिजनों ने कहा कि इस कारण मशीन खरीदने में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसका स्थायी निदान स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पाया है। शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में रोजाना पांच हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें क्रिटिकल मरीजों के इलाज के लिए वैक्यूम प्रेशर मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके माध्यम से सांस लेन में दिक्कत वाले मरीज, टीबी, गले की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की सफाई होती है। लेकिन अस्पताल में तीन महीने से इसकी पाइप की सप्लाई ठप है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग की मीटिंग भी की गई, लेकिन इसे अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। इस कारण रोज अस्पताल में भर्ती 150 मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी के ट्रामा वार्ड में भर्ती मरीजों को दिक्कत हो रही है। इमरजेंसी के मरीजों को भी हो रही है दिक्कत
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड में हर बेड पर मरीजों के लिए वैक्यूम प्रेशर लगाया गया है, लेकिन इसके न चलने से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इसके अलावा जहरखुरानी सहित अन्य मरीजों के इलाज में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


इस काम आती है सक्शनिंग मशीन

सक्शनिंग मशीन का उपयोग मरीज की थमी हुई सांस को वापस लाने में होता है। इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण उपकरण है जो कि हर अस्पताल में होता है। आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में इस मशीन का प्रयोग किया जाता है। इस मशीन का उपयोग मरीज की सांस की नली में खून, लार, बलगम और उल्टी जैसे पदार्थों को बाहर निकालने में होता है। इसके अलावा सर्जरी के दौरान शरीर के ऑपरेशन वाले हिस्से से खून को हटाने में भी इस मशीन का प्रयोग किया जाता है। सांस लेने में होने वाली तकलीफ को इस मशीन से दूर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
केस नंबर -1
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में मेरा बेटा गौरव कुमार ट्रामा वार्ड में भर्ती हैं। वह बोल नहीं सकता है। उन्हें नली के माध्यम से ही खाना दिया जा रहा है। अस्पताल में वैक्यूम प्रेशर मशीन की पाइप खराब है। इस कारण गले की सफाई के लिए आठ हजार की मशीन खरीदकर लाए हैं। वैक्यूम प्रेशर अगर चल रहा होता तो यह दिक्कत नहीं होती। इसके न चलने से परेशानी हुई है। - प्रेमवती, मरीज की मां निवासी मुरादाबाद
केस नंबर -2
मशीन न चलने से आ रही दिक्कत
ट्रामा वार्ड में मेरे पति हिमांशु नौ दिन से भर्ती है। यहां वैक्यूम पाइप खराब होने के कारण गले की सफाई में दिक्कत आ रही है। वैक्यूम प्रेशर नहीं चलने क बाद सक्शनिंग मशीन से सही तरीके से सफाई नहीं हो पाती है। इस हालात पर अभी तक काम नहीं हो पाया है। मरीज को नली के माध्यम से सभी चीजें दी जा रही हैं।
-सोनिया, मरीज की पत्नी निवासी डेराबस्सी
केस नंबर -3
इलाज के बाद नहीं बोल पा रहे
नौ माह पहले हमारे पिता मनीष कुमार का एक्सीडेंट हुआ है। पेास्ट ट्रामा वार्ड में नौ दिन पहले आए हैं। यहांहेहालात सामान्य नहीं है। वैक्यूम पाइप खराब होने के कारण दिक्कत हो रही है। नली से ही खाना, पानी सभी चीजें दी जा रही है। सफाई के लिए मशीन खरीदी है। कड़ी मेहतन के बाद भी वैक्यूम पाइप नहीं चलने से दिक्कत होती है।

सुनीता, मरीज की बेटी निवासी चंडीमंदिर

कोट ---
अस्पताल में वैक्यूम प्रेशर की मशीन खराब होने की जानकारी है। इसे ठीक कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखा जा चुका है। इसकी पाइप लाइन को जल्द रिपेयर करवाएंगे। मरीजों को आने वाली दिक्कत से जल्द निजात मिलेगी।
- डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed