फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil hospital's system deteriorated, reports were delayed and medicines had to be obtained from outside

Panchkula News: सिविल अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था, रिपोर्ट देरी तो दवाइयां बाहर से रहीं मिल

Wed, 15 May 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital's system deteriorated, reports were delayed and medicines had to be obtained from outside
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में तापमान बढ़ने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अधिक मरीज आने की वजह से थायराइड, विटामिन डी सहित अन्य टेस्टों की रिपोर्ट आने में तीन दिन लग रहे हैं। इसके अलावा मरीजों को महंगी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। दवाइयां बाहर से खरीदने के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। गर्मी में जुखाम, बुखार, स्किन के अलावा गायनी वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आने से भी परेशानी बढ़ी है।
गर्मी बढ़ने के बाद शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 4200 हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही डेंगू, थायराइड, विटामिन डी सहित अन्य टेस्ट की संख्या बढ़ गई है। रोजाना टेस्टिंग के लिए तीन हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें गर्मी बढ़ने के कारण पीडियाट्रिक वार्ड में सबसे अधिक मरीज आ रहे हैं। इसके बाद एमडी मेडिसिन में भी मरीजों को ब्लड प्रेशर सहित जुखाम, बुखार और छाती के मरीज बढ़े हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण के डेंगू, थायराइड और विटामिन डी, यूरिक एसिड के टेस्ट अधिक हो रहे हैं। मरीजों की रिपोर्ट देरी से आने के कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। जो मरीज ओपीडी में दिखाकर वापस जाना चाहते हैं, वह बाहर से टेस्ट करवा रहे हैं। उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


स्किन की दवाएं नहीं मिलने से मरीज परेशान
गर्मी बढ़ने के साथ इस समय स्किन के मरीज बढ़ गए हैं। स्किन की ओपीडी में इलाज कराने आए सुनील कुमार, अमित कुमार, मनीष, प्रदीप ने बताया कि स्किन की दवाएं नहीं मिल रहीं हैं। स्किन में खराबी आने के बाहर से चार सौ का लोशन लेकर आए हैं। वहीं अस्पताल में विटामिन की दवाएं भी नहीं मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टेस्ट एक दिन में नहीं हो पा रहे
सांस के साथ नाक से खून आने की समस्या बनी है। वहीं टीबी टेस्टिंग के साथ डॉक्टर ने थायराइड और कई बीमारियों की जांच लिखी है। सैंपल दिए दो दिन हो गए हैं। अभी तक रिपोर्ट पूरी नहीं मिली है। इस कारण परेशानी हो रही है। थायराइड के टेस्ट बाहर करवाए इसमें चार सौ रुपये खर्च करना पड़ा है। -शिवशंकर, मरीज

विटामिन टेस्ट बाहर से करवाने में अधिक पैसे लगे
बच्चे का इलाज कराने के लिए आए हैं। विटामिन डी की टेस्ट के लिए सैंपल दिया है। तीन दिन में रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण बाहर से टेस्ट करवाना पड़ा है। बाहर से विटामिन डी के टेस्ट के लिए 600 रुपये खर्च करना पड़ा है। - धर्मपाल, मरीज



अस्पताल की ओर से लगातार मरीजों की जांच की जा रही है। मरीजों की संख्या अधिक है। सैंपल अधिक आने के बाद उनकी टेस्टिंग में समय लग रहा है। सभी दवाइयों की सप्लाई पूरी है। अगर किसी को दवाएं नहीं मिल रही हैं तो इसको जल्द चेक कराएंगे। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed