फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil Hospital doctors took out a candle march

Panchkula News: नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 21 Aug 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital doctors took out a candle march
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के मामले में एचसीएमएस एसोसिएशन के बैनर तले सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। डॉक्टर तीन दिन कैंडल मार्च निकालेंगे। मंगलवार को डॉक्टरों ने कैंडल मार्च सेक्टर-6 सिविल अस्पताल से गीता चौक तक निकाला। इसमें डॉक्टरों के साथ अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के इमरजेंसी के डॉक्टर मंदीप सिंह ने कहा कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।

अभी तक इसमें अन्य आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। हमारी मांग है कि इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। कैंडल मार्च में एमडी मेडिसिन, आई ओपीडी, ईएनटी, स्किन, मनोरोग सहित सभी ओपीडी के डॉक्टरों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान इमरजेंसी के डॉक्टर मोहित कुमार ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने कानून बनाया जाए, जिससे की डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सेक्ट -6 सिविल अस्पताल के डॉक्टर मंंदीप सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को सेकटर-10-11चौक से सेक्टर-11-14 के चौक तक जाएंगे। 22 अगस्त को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल से बेला विस्टा चौक सेक्टर -5 तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन शाम को 6 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed