फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil Hospital: Along with dengue patients, filth has also increased, cleaning is not done

सिविल अस्पताल : डेंगू के मरीजों के साथ गंदगी भी बढ़ी, नहीं होती सफाई

Wed, 18 Sep 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital: Along with dengue patients, filth has also increased, cleaning is not done
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डेंगू और बुखार के मामले लगातार आने पर इमरजेंसी और वार्डों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। टॉयलेट की सफाई और सीवर चोक होने की समस्या से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अभी तक इमरजेंसी, टीबी, मेडिसिन वार्ड सहित अन्य वार्डों के टॉयलेट में गंदगी है। इसके साथ ही अस्पताल का सीवर चोक होने के कारण लोगों में इंफेक्शन फैलने का डर बना हुआ है। बदबूदार गंदगी के साथ वार्ड के टॉयलेट की सफाई नहीं होने से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-6 पंचकूला सिविल अस्पताल में रोजाना साढ़े चार हजार मरीजों की ओपीडी है।
इस समय डेंगू और बुखार के मामले बढ़ने के बाद हर वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस दौरान हर बेड पर दो मरीज एडमिट हैं। स्ट्रेचर पर भी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के टॉयलेट की सफाई सही तरीके से नहीं हो रही है। सीवर जाम होने के कारण यहां पर बदबूदार गंदगी बनी रहती है। इस कारण मरीजों में इंफेक्शन फैलने का डर बना रहता है। इसके साथ ही टीबी, मेडिसिन वार्ड में पुरुष और महिलाओं के लिए एक ही शौचालय बनाया गया है। इनकी सफाई नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। तीमारदारों का कहना है कि शौचालयों की सफाई समय पर नहीं होती है। इस कारण इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार कहने के बाद भी वार्ड के टॉयलेट में सफाई नहीं होती है।
विज्ञापन


इंफेक्शन का डर बना
इमरजेंसी में गंदगी का आलम है। इसकी सफाई नहीं हो रही है। बुखार में कई बार इलाज के दौरान शौचालय जाने पर चक्कर आता है। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बना है। अस्पताल प्रबंधन इसे ठीक नहीं कर पा रहा है। -मुन्ना लाल, मरीज निवासी सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय की गंदगी साफ नहीं

मेडिसिन वार्ड के टॉयलेट की सफाई समय पर नहीं हो रही है। इस कारण दिक्कत है। मरीज अधिक होने के बाद भी सफाई नहीं की जा रही है। सफाई समय पर नहीं होने से गंदगी का आलम है। - मोहम्मद जहांगीर, मरीज निवासी कालका



अस्पताल के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। टॉयलेट की सफाई की जा रही है। सीवर चोक होने के कारण बदबू बनी हुई है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए इस्टीमेंट भेज दिया गया है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed