फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil engineers cannot claim jobs of architects: High Court

सिविल इंजीनियर आर्किटेक्चर की नौकरियों पर नहीं कर सकते दावा : हाईकोर्ट

Sat, 06 Sep 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Civil engineers cannot claim jobs of architects: High Court
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आर्किटेक्चर से संबंधित नौकरियों पर दावा नहीं कर सकते। अदालत ने कहा कि भर्ती के लिए योग्यता तय करना केवल नियोक्ता का अधिकार है न कि अदालत का।
विज्ञापन

जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ ने यह फैसला सुनाते हुए निपुण स्याल और अंकुर कुमार चौधरी द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ताओं ने पंजाब लोक सेवा आयोग की उस विज्ञप्ति को चुनौती दी थी, जिसमें 157 पदों के लिए बिल्डिंग इंस्पेक्टर (टेक्निकल) की भर्ती के लिए केवल आर्किटेक्चर या आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में डिप्लोमा/डिग्री की शर्त रखी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन 17 जून 2022 को जारी हुआ था जिसमें पंजाबी भाषा (मैट्रिक स्तर) की योग्यता भी अनिवार्य थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि सिविल इंजीनियरिंग में भी आर्किटेक्चर का अध्ययन होता है, इसलिए उन्हें भी पात्र माना जाए। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर दो अलग-अलग क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग में आर्किटेक्चर महज एक विषय के तौर पर पढ़ाया जाता है, जबकि आर्किटेक्चर कोर्स पूरी तरह इसी पर केंद्रित होता है। जस्टिस बराड़ ने कहा कि योग्यता की समानता तय करना अदालत का कार्यक्षेत्र नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के अपने कई फैसलों में स्पष्ट किया है कि न्यायिक पुनरीक्षण का काम यह तय करना नहीं है कि किसी विज्ञापन में निर्धारित योग्यता का दायरा बढ़ाया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करना अनुच्छेद 226 के तहत उसकी शक्तियों से परे होगा। यह नियोक्ता और विशेषज्ञों का विषय है। हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed