{"_id":"5df2a2a58ebc3e87b96e18af","slug":"civic-pkl-office-news-pkl3597726150","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक 25 लाख लोगों को आयुष्मान से जोड़ने का प्रयास करेंगे- अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक 25 लाख लोगों को आयुष्मान से जोड़ने का प्रयास करेंगे- अरोड़ा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और आयुष्मान भारत की ओर से यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर -1 पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य अतिरिक्त सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि 31 मार्च तक 25 लाख लोगों को आयुष्मान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। आयुष्मान भारत के तहत 1.80 लाख से कम आय और पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। आयुष्मान भारत स्कीम के फायदे से कोई छूटे नहीं इसी मकसद से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
मुख्य अतिरिक्त सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि अभी तक 73683 मरीजों का उपचार किया गया है। इसका 90 करोड़ 58 लाख क्लेम भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने की और विभाग द्वारा आने वाले समय मे प्रयास किए जाएंगे। पंचकूला, पानीपत और मेवात में जच्चा-बच्चा के 100 बेड के सेंटर बनाए जाएंगे।
506 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया
आयुष्मान भारत हरियाणा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत 500 से अधिक अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें 506 निजी और 155 सरकारी अस्पताल हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीब लोगों को जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं देकर उनका इलाज करना और गरीबी से बचाना है। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी को यदि एक बार भी बिना किसी सहायता के इलाज करवाना पड़ जाए तो वह कभी भी गरीबी के चंगुल से बाहर नहीं निकल सकता। आयुष्मान योजना आने के पश्चात गरीबों के इलाज के लिए यह योेजना देव दूत की तरह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के अंतिम आदमी को इलाज की सुविधा देने तक चलती रहेगी।