फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   civic

पुलिस प्रशासन ने लांच किया ‘आपकी संगिनी’ परियोजना

Fri, 06 Dec 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
civic
युवतियों खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं इसकी जानकारी देने के लिए सीपी सौरभ सिंह और डीसीपी कमलदीप गोयल के निर्देश पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से दुर्गा शक्ति टीम ने ‘आपकी संगिनी’ प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। इस परियोजना के तहत दिनभर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, सेक्टर-19 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर-1 और राजीव कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत दुर्गा शक्ति एप के बारे में दुर्गा शक्ति की टीम ने पीओएस/पोक्सो और साइबर क्राइम अवेयरनेस सेशन, नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे मे जागरूक किया गया। ‘आपकी संगिनी’ की टीम में दुर्गा शक्ति की टीम, वकील जो सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस कर रही हैं, आत्मरक्षा मार्शल आर्ट विशेषज्ञ, थियेटर आर्टिस्ट शामिल हैं। इस कार्यक्रम में पहले केवल 9वीं कक्षा की लड़कियां ही भाग ले रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे सत्र आगे बढ़ता गया कक्षा 6 वीं 8 वीं कक्षा की लड़कियों को भी इसमें शामिल करने के लिए शिक्षकों ने मांग की। क्योंकि उन्हें यह बहुत रोचक और ज्ञानवर्धक लगा। शिक्षकों का पूरा स्टाफ ने भी सत्र में भाग लिया और फिर से स्कूल मे और अधिक सत्रों का आयोजन करने का अनुरोध किया। राजीव कॉलोनी की महिलाएं यौन उत्पीड़न कानून और एनडीपीएस अधिनियम से पूरी तरह से अनजान थीं। उनके लिए यह एक जागरूक कर देने वाला सत्र था। कई महिलाएं आज उपस्थित नहीं हो सकीं और उन्होने अनुरोध किया गया है कि इस सत्र को अपनी युवा और महिलाओं के लिए फिर से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed