फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   civic

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने बुलाई आपात समीक्षा बैठक

Fri, 06 Dec 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
civic
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को नगर निगम पंचकूला के अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाकर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम द्वारा करीब 136 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे अभियान की भी रिपोर्ट ली। समीक्षा बैठक में नगर निगम प्रशासक राजेश जोगपाल, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि जनता के हित में विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जनता दरबार में आई शिकायतों का किया समाधान : जोगपाल
समीक्षा रिपोर्ट पेश करते नगर निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि गांव नाडा, रामगढ़, जयसिंह पुरा, बिल्ला की समस्याएं जोकि सेक्टर-23 में आयोजित खुले दरबार में आई थी, उनका हल कर दिया गया है। 136 करोड़ रुपये के विकास कार्य इस समय पाइप लाइन में हैं, जिसमें अमरूट के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ग्रामीण इलाकों में बनाए जा रहे हैं। निगम पंचकूला भवन सेक्टर-3 में बनाया जाना है, उसकी आधारशिला जल्द रखी जाएगी। ऊपरी चौकी गांव से निचली चौकी तक सकड़ का निर्माण, रिहेबिलिटेशन सेंटर फॉर डॉग, गांव जलौली, डबकोरी, खटोली और माणक्यां में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

हर गांव में बनेगा श्मशान घाट
श्मशान घाट अलग-अलग गांवों में बनाए जाने हैं जिन पर कार्य चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने रिव्यू करते हुए इन पर जल्द काम करने को कहा। इसी तरह सेक्टर-7 पंचकूला में सामुदायिक केंद्र का नवनिर्माण किया जाएगा। सेक्टर-27 में सीनियर सिटीजन भवन का निर्माण, नॉन मोटराइज ट्रैफिक (एमएनटी) के तहत बैल कॉरिडोर, साइकिल ट्रैक इसमें शामिल होंगे। पिंजौर, कालका और पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये की लागत से स्लाटर हाउस का निर्माण करवाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग पॉलिसी को जल्द लागू करे निगम
स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेंडिंग पॉलिसी को शहर में जल्द लागू करें, ताकि जो लोग सर्वे में शामिल हैं उन्हें जगह अलॉट की जा सके। निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से उन्हें कुछ साइट ही अभी तक अलॉट की गई है, जबकि कुछ साइट अभी अलॉट की जानी है। इसके बाद पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर वेंडिंग पॉलिसी लागू कर दी जाएगी। नगर निगम को इस समय सेक्टर 2, 4, 10, 11, 12, 15 और 19 में वेंडिंग जोन के लिए जगह दी जा चुकी है, इन स्थानों पर जल्द वेंडिंग साइट अलॉट की जाएगी। ज्ञानचंद गुप्ता ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर स्थान मार्क किए गए हैं वह जमीन जल्द निगम को ट्रांसफर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed